April 19, 2024

उज्जैन। दानीगेट पर 12-13 जुलाई की रात हुए विवाद में महाकाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। एक पक्ष के घायल ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया था। जिसकी पुष्टि घटनास्थल पर नहीं हुई थी। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि आरोप लगाने वाला अपने साथी के साथ 3-4 बाइक पर सवार होकर 12-15 साथियों के साथ उनके घर आया था और चाकू मारे थे।
विदित हो कि दानीगेट पर रहने वाले संकेत सोनी और महेश चौहान के बीच मंगलवार-बुधवार रात विवाद हो गया था। दोनों ओर से चाकूबाजी की बात सामने आई थी। महेश चौहान अस्पताल में भर्ती हुआ था और आरोप लगाया था कि कुणाल, मयंक और प्रकाश ने स्वर्णकार धर्मशाला के सामने रोककर चाकू मारे और गोली चलाई। दूसरे पक्ष से कुणाल, संकेत सोनी भी चाकू लगने से घायल हो गये थे। महेश ने थाने में कुणाल, मयंक और प्रकाश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में राकेश सोनी पर भी हमले में शामिल होने का आरोप लगा दिया। वहीं राकेश सोनी ने बताया कि महेश साथियों के साथ उनके घर आया था, एक बाइक पर चार-चार लोग सवार थे। घर के बाहर आकर गाली-गलौच करने के बाद भतीजे कुणाल का चाकू मारे है। भतीजे के साथ संकेत सोनी काम करता है। पूर्व में उनके साथ रहता था। महेश और उसके साथी अवैध शराब का काम करते है। इसी बात को लेकर संकेत से विवाद चल रहा था। वह कई समय से अपने घर नहीं गया है, भतीजे कुणाल के साथ ही रहता है। राकेश सोनी के अनुसार हमलावर बाइक पर सवार होकर आते कैमरे में कैद हुए है। जिसके फुटेज पुलिस को सौंपे गये है।