अश्विनी शोध संस्थान राष्ट्र सेवा में अग्रणी न्यायमूर्ति श्री वर्मा

महिदपुर। इंदौर उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश श्री अनिल वर्मा ने गत दिनों अश्विनी शोध संस्थान संग्रहालय की नवीन विधिका का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया। आपने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्थान भारत में श्रेष्ठ संस्थान है राष्ट्र सेवा में अग्रणी है। अश्विनी शोध संस्थान के अध्यक्ष डॉ आरसी ठाकुर को उनकी सेवाओं को देखते हुवे भारत सरकार को पद्मश्री प्रदान करना चाहिए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ आरसी ठाकुर, सहसचिव संजय सेवक, नरेंद्र पांचाल, डॉ सुधा ठाकुर, वीरेंद्र सिंह ठाकुर, श्याम पांचाल, राहुल राठौर आदि ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति श्री वर्मा का स्वागत किया।

You may have missed