इंदौर में सड़क हादसे में एक की मौत, बाइक सवारों को 20 फीट तक घसीटा

इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना इलाके में भंडारी रिसोर्ट के सामने बायपास पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि महिला घायल हुई है। जानकारी के अनुसार यहां एक चार पहिया वाहन बाइक सवार महिला पुरुष को टक्कर मारने के बाद करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गया। हादसे में ईश्वर पुत्र मांगलाल बागरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि उनकी पत्नी कृष्णाबाई बागरी घायल हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। चार पहिया वाहन द्वारा घसीटे जाने से सड़क पर काफी दूर तक खून फैल गया है। दोनो उज्जैन के रहने वाले है यहां एक गमी के क्रार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कृष्णाबाई को उपचार के लिये एमवाय भेजा है।

अमरनाथ में फंसे इंदौर के दो लोगों को लेकर संशय

अमरनाथ हादसे के बाद वहां फंसे इंदौर के लोगों को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहां इंदौर के तीन लोगों के लापता होने की सूचना है। इसे लेकर जिला प्रशासन अमरनाथ प्रशासन के अधिकारियों के संपर्क में है। एडीएम पवन जैन ने बताया कि तीन लोगों में से इंदौर के कल्लू राठौर निवासी बाणगंगा का नाम पता चला है लेकिन उनके परिजन का मोबाइल बंद है। जानकारी मिली है कि कल्लू ने इंदौर रवाना होने की बात कही थी। इस पर एक टीम उसके घर तस्दीक के लिए भेजी गई है। उधर, इंदौर के मनीष पाण्डे नामक व्यक्ति के भी नहीं मिलने की सूचना है। इस बाबद शनिवार को अमरनाथ में उसके नाम का अनाउंसमेंट किया था।