वोटिंग के बीच कांग्रेस-भाजपा में चले लट्ठ
![](https://www.awantika.com/wp-content/uploads/2022/07/WhatsApp-Image-2022-07-06-at-6.53.21-PM-1024x923.jpeg)
कांग्रेसियों ने रात में भाजपाइयों को पीटा; सुबह भाजपाइयों ने बूथ में घुसकर मारा
इंदौर। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस नेताओं में जमकर लट्ठ चले। यहां मंगलवार रात हीरानगर में बीजेपी कार्यकर्ता और कांग्रेसियों में जमकर लट्ठ चले। उन्होंने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। भाजपा नेताओं ने बुधवार को इसका बदला लिया। भाजपाइयों ने निकाय चुनाव की वोटिंग के दौरान लोधीपुरा क्षेत्र में कांग्रेसी को बूथ में घुसकर पीटा। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों दलों के कुछ नेताओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा चंदन नगर में सुबह दोनों दलों के बीच तनातनी की सूचना मिली तो भाजपा मेयर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला पहुंच गए। यहां दोनों ने हाथ मिलाया और शांति का संदेश दिया।