चुनाव प्रचार खर्च में कांग्रेस आगे, शुक्ला ने भाजपा के भार्गव से किया दोगुना खर्च

महापौर चुनाव में आप भी पीछे नहीं, चुनावी व्यय भाजपा के आसपास

इंदौर। नगर निगम मेयर चुनावी खर्च में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी संजय शुक्ला अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा के पुष्यमित्र से आगे हैं। शुक्ला ने नामांकन से लेकर अब तक 3 लाख 89 हजार रुपए तो वहीं भार्गव ने 1 लाख 94 हजार रुपए चुनाव प्रचार में अब तक खर्च किए हैं। इस तरह कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा प्रत्याशी से 2 गुना ज्यादा खर्च किया है।
मेयर चुनाव प्रचार में अब सिर्फ 4 दिन शेष बचे है। 4 जुलाई की शाम को प्रचार खत्म हो जाएगा। चुनाव खर्च को लेकर मेयर प्रत्याशियों ने दूसरे चरण के चुनाव खर्च का ब्यौरा जिला प्रशासन में दिया है।

तीसरे नंबर पर आप प्रत्याशी

वहीं , आप पार्टी के प्रत्याशी खर्च के मामले में भी तीसरे नंबर हैं। उन्होंने अब तक 1 लाख, 89 हजार, 710 रुपए खर्च किए हैं।