March 29, 2024

मुंबई। अपराध शाखा ने शुक्रवार को 4.60 करोड़ रुपए की मेफेड्रोन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने कुर्ला में एलबीएस रोड पर छापेमारी की और शिरीष धड़के नाम के एक व्यक्ति को 3.070 किलो मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार किया। धड़के को ड्रग्स सप्लाई करने वाले दिलीप खरातमोल को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र की राजस्व खुफिया निदेशालय ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से 2.5 करोड़ रुपए का 4.9 किलो सोना बरामद हुआ। पिछले 10 महीनों में इन्होंने म्यांमार (बर्मा) से मुंबई में 35 करोड़ रुपए के 60-70 किलो सोने की तस्करी की है।