April 25, 2024

देवास। बाइक पर पिता पुत्र दोनों अपने गांव फतेहपुरखेड़ा से टोंककला की और जा रहे थे। उसी दौरान मक्सी रोड़ स्थित ग्राम कलमा के पास किसी अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी जिसमें दोनों पिता पुत्र घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पिता उपचारत है वहीं घायल पुत्र को उपचार के बाद इंदौर रेफर किया है।
बाइक पर सवार होकर गुरूवार दोपहर में बनेसिंह पिता नारायण सिंह सोलंकी उम्र 55 वर्ष निवासी फतेहपुरखेड़ा व उनका छोटा बेटा नवीन सोलंकी पिता बनेसिंह सोलंकी उम्र 27 वर्ष किसी कार्य से टोंककला की और जा रहे थे। मक्सी रोड़ स्थित ग्राम कलमा के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिसमें बाइक अनियंत्रित हो गई और यह दोनों गिर गए। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पिता उपचारत है। वहीं बेटे को सिर ेमेंं गंभीर चोंट लगी थी जिस पर डॉक्टर ने पुत्र नवीन का प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि घायल बनेसिंह को चोंट लगी है जो उपचारत है, वहीं उनके बेटे नवीन को सिर में गंभीर चोंट लगी है। जिस पर उसे इंदौर रेफर कर दिया है।