छतीसगढ़ की महिला से 2 लोगों ने किया दुष्कर्म

उज्जैन। छत्तीसगढ़ की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला शुक्रवार को सामने आने के बाद पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। महिला के पति की मौत हो चुकी थी। उसे बहला फूसलाकर यहां लाया गया था। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि लालगेट के समीप एक मकान में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने की खबर पर पुलिस पहुुंची थी। महिला को थाने लाया गया तो उसने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के रामगढ़ की रहने वाली है। 2 साल पहले उसकी शादी हुई थी। पति के मौत के हो चुकी है। उसका परिचय उज्जैन के रहने वाले राजेश से था। जिससे फोन पर बातचीत होती थी। कुछ दिनों पहले जीवन गोयल नामक युवक का कॉल आया और उसने बताया कि राजेश ने नंबर दिया है। वह फोन पर सहानुभूति पूर्वक बाते करने लगा। कुछ दिन पहले जीवन उसके गांव आया और उसे अपने साथ घूमाने का कहकर नागपुर ले गया। जहां से उज्जैन लालगेट लेकर आया। जहां कमल सूर्यवंशी की चाय की दुकान पर ले गया। जहां से दोनों समीप कमल के मकान पर ले गये। जहां खाना खिलाने के बहाने कमल और जीवन ने जबरदस्ती गलत काम किया।