March 29, 2024

ब्रह्मास्त्रअबुजा। दक्षिणी नाइजीरिया के पोर्ट हरकोर्ट शहर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चर्च में एक प्रोग्राम के दौरान भगदड़ मच गई। हादसे में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं। सीएनएन ने नाइजीरिया के नागरिक सुरक्षा कोर के हवाले से कहा, चर्च में शनिवार को प्रोग्राम था। इसमें खाना और लोगों को गिफ्ट बांटने का प्लान भी था। गिफ्ट बांटे जाने के दौरान ही चर्च में भगदड़ मच गई। जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।