April 25, 2024

 

उज्जैन। ससुराल पहुंचे दामाद ने सास पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने घायल होने पर महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दामाद रात भर से फोन लगाकर सास को परेशान कर रहा था।

बेगम बाग में रहने वाली सलमा पति अब्दुल को आज सुबह जिला अस्पताल लाया गया था। जिसके सिर और हाथ पर गंभीर घाव थे। डॉक्टरों ने उपचार के लिए वार्ड में भर्ती किया है। घायल सलमा का कहना था कि उस पर आज सुबह जमाई मोहम्मद सलीम निवासी जूना सोमवारिया ने अपने भानेज तौफीक के साथ आकर चाकू से हमला किया है। रात भर से फोन लगाकर परेशान कर रहा था। सलमा का कहना था कि उसकी बेटी आफरीन पति सलीम की हरकतों से परेशान होकर 6 माह से अलग तोपखाने में रह रही है। आफरीन और सलीम के 5 बच्चे हैं। सास पर जमाई द्वारा चाकू से हमला करने की जानकारी लगने के बाद महाकाल थाना पुलिस बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल पहुंची थी।