April 24, 2024

उज्जैन। कार में रखा आभूषणों से भरा बेग चुराकर भागे बदमाशों को बडऩगर पुलिस ने 6 से 7 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद बाइक नम्बर सामने आने पर पुलिस दोनों तक पहुंची थी। बदमाश नशे के आदी है। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जा सकता है। बडऩगर के रसूलाबाद में रविवार को 2 बदमाशों ने कार में रखा आभूषणों से भरा बेग चोरी कर लिया था। वारदात सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों का सुराग तलाशने के लिये क्षेत्र में लगे कैमरों के फुटेज खंगाले और लोगों से पूछताछ की। एक कैमरे में बदमाश दिखाई दिये और बाइक नम्बर भी सामने आ गया। जिसके आधार पर पुलिस ने 6 से 7 घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया। एक बदमाश रसूलाबाद का रहने वाला अर्जुन पिता मेहरबान पंवार और दूसरा पवन पिता राजराम पाटीदार ग्राम मौलाना का रहने वाला है। दोनों से चुराया गया बेग बरामद कर लिया गया है।