पुणे में कार और पिकअप की टक्कर 9 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र पुणे

 

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार शाम सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इसमें 6 साल का बच्चा और एक महिला शामिल हैं।
यह दुर्घटना जेजुरी-मोरेगांव रोड पर स्थित एक होटल के सामने हुई, जब एक तेज रफ्तार कार खड़े पिकअप वाहन से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार शाम करीब 6:45 बजे हुआ। होटल के मालिक और उनके कर्मचारी पिकअप वाहन से फ्रिज उतार रहे थे, तभी पुणे से मोरेगांव जा रही एक कार ने कंट्रोल खो दिया और सीधे पिकअप से टकरा गई।

Author: Dainik Awantika