April 20, 2024

उज्जैन। मक्सीरोड जय गुरुदेव आश्रम में रविवार सुबह वृद्ध ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुत्र ने फंदे पर लटका देखा तो आश्रमवासियों को खबर दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंच शव फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। पंवासा थाना पुलिस ने बताया कि जय गुरुदेव आश्रम में पिछले सात सालों से परिसर में बने मकान में बाबूसिंह पिता तुलसीराम शेखावत 70 वर्ष निवास कर रहे थे। वह मूलरुप से इंदौर के रहने वाले थे। रविवार सुबह पुत्र दीपक शेखावत कमरे में पहुंचा तो पिता को फंदे पर लटका पाया। आश्रमवासियों के साथ पुलिस को सूचना दी गई। मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया है। आश्रम की ओर से वृद्ध का अंतिम संस्कार कराया गया। बताया जा रहा था बाबूसिंह का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बेटा उन्हे लेकर आया था, उसके बाद से दोनों आश्रम में रहकर सेवादार का काम करने लगे थे।