लुटेरे दुल्हे की सामने आई एक ओर धोखाधड़ी… पूणे की महिला से शादी करने के बाद ठगे थे 10.10 लाख

उज्जैन। जीवन साथी डॉट कॉम और संगम डॉट कॉम पर तलाकशुदा और विधवा महिलाओं को ठगे वाले लुटेरे दुल्हे ने पूणे की महिला के साथ 10.10 लाख की धोखाधड़ी की थी। उसने महिला से शादी रचाई और रिसोर्ट निर्माण के नाम पर रूपये ले लिये थे। बड़नगर पुलिस के माध्यम से खुलासा होने पर पूणे पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज किया है।
बड़नगर क्षेत्र की तलाकशुदा नर्स और उज्जैन के शिक्षा विभाग में पदस्थ विधवा महिलाओं से 15.50 लाख और आईफोन की ठगी करने वाले लुटेरे दुल्हे सचिन पिता सुरेश जगताप निवासी पिपलियाहाना इंदौर को बड़नगर पुलिस ने 23 मई को गिरफ्तार किया था। दोनों महिलाओं से सचिन ने वैवाहिक साइड के माध्यम से संपर्क करने के बाद ठगी को अंजाम दिया था। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद रिमांड में उसकी लिवइन पार्टनर नेहा शर्मा भी पुलिस की गिरफ्त में आ गई थी। जो ठगी में उसका साथ देती थी। बड़नगर पुलिस ने दोनों के मोबाइल जप्त किये थे और जेल भेज दिया था। उनके मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाला खंगाला जा रहा है। जिसमें अब नया खुलासा हुआ है, लुटेरे दुल्हे सचिन ने कुछ साल पहले पूणे की रहने वाली 44 वर्षीय महिला को भी वैवाहिक साइड के माध्यम से अपने जाल में फंसा था, उसने पूणे पहुंचकर महिला से शादी तक रचाई। उसके बाद विश्वास में लेकर रिसोर्ट निर्माण में आ रही कठिनाईयों का झांसा देकर उसका के्रडिट कार्ड प्राप्त कर लिया था और 10.10 लाख ठगने के बाद उसे छोड़कर इंदौर आ गया था। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि मोबाइल में पूणे की महिला का नम्बर मिलने पर उससे वीसी के माध्यम से संपर्क किया गया और काउसिलिंग की गई। महिला का कानूनी कार्रवाई के लिये प्रोत्साहित किया। उसके बाद महिला ने पूणे के कोथरूड थाने पहुंचकर सचिन के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। बड़नगर पुलिस द्वारा जेल भेजे गये लुटेरे दुल्हे सचिन और उसकी लिवइन पार्टनर की गिरफ्तारी के लिये पूणे भी जल्द उज्जैन आयेगी।
नेपाल की महिला से ठगे थे 12 लाख
लुटेरे दुल्हे ने 6 साल पहले तलाकशुदा नेपाल की महिला को भी अपने जाल में फंसा कर 12 लाख ठगने की वारदात को अंजाम दिया था। बड़नगर थाना प्रभारी पाटीदार के अनुसार उक्त महिला से भी संपर्क करने का प्रयास किया था, लेकिन वह नेपाल लौट चुकी थी। सचिन ने मेट्रिमोनियल साइट पर उससे संपर्क किया था, नेपाली महिला ने उसे बुलाया था, लेकिन वह नेपाल नहीं गया था। नेपाल से महिला मिलने के लिये पूणे, दिल्ली और मुम्बई पहुंची थी। सचिन ने उसे खुद को बिजनेसमेन और कम्प्यूटर इंजीनियर बताया था। उसने रिसोर्ट निर्माण के लिये रूपये मांगे, महिला ने अपना घर बेचकर उसे रूपये दिये थे। जेल की सलाखों में बंद आरोपी सचिन अब तक 30-35 महिलाओं को ठग चुका है। बड़नगर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 318 (4), 316 (2) का प्रकरण दर्ज किया है।

Author: Dainik Awantika