उज्जैन। उत्तरप्रदेश के कानपूर से महाकाल मंदिर आए वृद्ध का डेढ माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। वृद्ध मंदिर के अंदर सामान्य दर्शनार्थियों की भीड में अपनी बहन और साथ आए परिचितों से बिछड गया था उसके बाद से ही उसका पता नहीं चला है। कानपूर निवासी बहन ने महाकाल थाना में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी।
उत्तरप्रदेश के कानपूर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमुदनी अवस्थी पति स्व. विनोद अवस्थी 70 साल 9 अप्रेल को भगवान श्री महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन आई थी। उनके साथ उनका भाई संजय शुक्ला पिता स्व. छोटेलाल शुक्ला 60 साल एवं अन्य परिचित भी आए थे। उनके दल में अधिकांश महिलाएं ही थी। सुबह करीबन 07.00 बजे हम सभी लोग सामान्य लाईन से महाकाल मंदिर में दर्शन करने के लिये गये थे जहा सभी ने महाकाल बाबा के दर्शन किये। मंदिर मे भीड भाड अधिक होने पर दर्शन के बाद जब सभी लोग वापस बाहर निकले तो उसमें संजय शुक्ला कहीं नजर नहीं आए। जिनकी सभी लोगों ने मंदिर में व आस पास काफी तलाश किया। यही नहीं अगले दिन भी तलाश की गई। गुम हुए संजय शुक्ला का रंग गेहुआ चेहरा लम्बा, हाईट 05 फीट 05 इंच ब्लू कलर की शर्ट व सी ग्रीन फलर की पेट पहने थे। 10 अप्रेल को इसकी सूचना महाकाल थाना पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराने के साथ दी गई थी। उसके बाद से आज तक संजय शुक्ला का कोई पता नहीं चल सका है।