जैन मुनि की आज्ञा पर मां-पिता ने दिलाया संथारा, तीन साल की वियाना को ब्रेन ट्यूमर था, संथारा लिया, 10 मिनट में निधन

ब्रह्मास्त्र इंदौर

ब्रेन ट्यूमर से जूझ रही इंदौर के जैन परिवार की बालिका वियाना ने मात्र 3 वर्ष 4 माह और 1 दिन की आयु में संथारा ले लिया। संथारा लेने के 10 मिनट बाद ही उसने प्राण त्याग दिए। वियाना की मां वर्षा ने बताया- ह्यजनवरी में ब्रेन ट्यूमर का पता चला।
मुंबई में आॅपरेशन के बाद भी हालात नहीं सुधरे। 21 मार्च को हम वियाना को राजेश मुनि महाराज के पास ले गए। उन्होंने कहा- इसका एक रात गुजारना भी मुश्किल है। संथारा करा देना चाहिए। इसके बाद परिवार ने उसी दिन संथारा दिलाने के लिए स्वीकृति दे दी। मुनिश्री इससे पहले 107 लोगों को संथारा दिला चुके हैं।

Author: Dainik Awantika