cc
-हिन्दू संगठन ने पकड़ा तो मिले 2 आधार कार्ड
उज्जैन। हिन्दू बनकर मुस्लिम युवक 12 सालों से महिला को शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा था। कुछ दिन पहले उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली। महिला को पता चला तो उसने विरोध किया, युवक ने मारपीट की। मामला हिन्दू संगठन के पास पहुंचा तो महिला को थाने लेकर पहुंचे। जहां सामने आया कि युवक ने 2 नाम से आधार कार्ड बना रखे है। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
चिमनगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता थाने लेकर पहुंचे थे। जहां शादीशुदा महिला ने बताया कि वह शाहरूख को 2011 से पहचानती है। दोनों के बीच बातचीत होती थी। शाहरूख ने प्यार करने और शादी की बात कहीं। वह 11-12 सालों से उसके साथ पत्नी बनकर रहने लगी। इस दौरान उसने कई बार शारीरिक शोषण किया और हमेशा शादी की बात कहता रहा, उसने अपना नाम योगेन्द्र वाडिया बताया था, लेकिन शादी नहीं की। कुछ दिन पहले पता चला कि उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। उसने विरोध किया तो उसके शाहरूख होने का पता चला। वह धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाने लगा। महिला ने यह आरोप भी लगाया कि शाहरूख और योगेन्द्र नाम से 2 आधार कार्ड बना रखे है। उसके पहले पति की एक बेटी भी है, जिस पर बुरी नजर रखता था। थाना प्रभारी गजेन्द्र पचौरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर शाहरूख के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। वहीं उसके पास 2 आधार कार्ड मामले में जांच की जा रही है। यह जानकारी भी सामने आई कि महिला के खिलाफ भी 3 से 4 प्रकरण दर्ज है। जिसका पता लगाया जा रहा है। वह ब्यूटी पार्लर चलाने का काम भी करती है।