उज्जैन में ठंड अब बर्फीली  हुई, रात का पारा 11 डिग्री   – उत्तर भारत से आ रही हवा ने बढ़ाई ठंडक, रात में जले अलाव 

   दैनिक अवंतिका उज्जैन।उज्जैन में अब ठंड बर्फीली हो गई है। शनिवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दिन में भी धूप कम होने से ठंड महसूस हुई और शाम होने के बाद तो लोग कांपने लग गए। उत्तर भारत से आ रही हवा ने एक बार फिर शहरवासियों को कपकपाने के लिए मजबूर कर दिया है। बीते 24 घंटों के भीतर रात के अलावा दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।उज्जैन की शासकीय जीवाजी वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार बीती रात का न्यूनतम तापमान 11.02 डिग्री व शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता सुबह 72 व शाम को 50 प्रतिशत रही। वहीं सुबह से शाम तक 4 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। रात में ठंड इतनी अधिक लगी कि लोगों को अलाव जलाकर बचाव करना पड़ा।