चीन में कोरोना: घरों में कैद 2.5 करोड़ लोगों के पास खाना-पानी नहीं

बीजिंग में 2 करोड़ का होगा टेस्ट
ब्रह्मास्त्र शंघाई। चीन का आर्थिक राजधानी शंघाई देश की कोरोना राजधानी भी बनती जा रही है। मंगलवार को चीन में 1,908 कोविड पॉजिटिव सामने आए, जिनमें 1,661 अकेले शंघाई से हैं। शंघाई में 52 लोगों की कोरोना से मौत की खबर सामने आई है। तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने राजधानी बीजिंग में 2 करोड़ लोगों की कोरोना जांच का आदेश दिया है।
कोरोना के बढ़ते मामलों ने चीन की अर्थव्यस्था को भी बेहाल कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (कटऋ) चीन की जीरो कोविड पॉलिसी का हवाला देकर देश के डेवलपमेंट ग्रोथ 4.8% से घटाकर 4.4% कर दिया है। जो चीन के 5.5% अनुमान से काफी कम है।
शंघाई के घरों में 2.5 करोड़ लोग बंद
शंघाई के 2.5 करोड़ लोग घरों में इसी तरह बंद हैं। कोरोना के कारण लॉकडाउन में यह उस चीन की हकीकत है, जो पिछले एक साल से एक तरफ कोविड से एक भी मौत नहीं बता रहा था और दूसरी तरफ उसके शहरों में लॉकडाउन की हालत थी।
कोरोना के साथ लॉक डाउन की दोहरी मार
सबसे ज्यादा बुरे हाल शंघाई के हैं। वहां लोगों को कोरोना के साथ लॉकडाउन की तकलीफ का भी सामना करना पड़ रहा है। शंघाई में रहने वाले 30 साल के एडम का कहना है कि लाखों परेशान लोगों के बीच मैं भी दाने-दाने के लिए परेशान हूं। आज 26 दिन हो गए और बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर एक कमरे बंद हूं। कचरा फेंकने तक के लिए बाहर नहीं जा सकता।