कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल गिरफ्तार

इंदौर

 

एमजी रोड पुलिस ने बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को सोमवार रात गिरफ्तार कर लिया। उस पर 5 हजार का इनाम घोषित था। वह रेप कांड में कूटरचित दस्तावेजों से जमानत लेने के फरार चल रहा था। इस मामले में उसे मेडिकल बनाकर देने वाले डॉक्टर को भी आरोपी बनाया गया था। जिसे विभाग ने सस्पेंड कर दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।

पीड़िता ने इस मामले में कलेक्टर व अन्य अधिकारियों को शिकायत की थी। जब दस्तावेजों की जांच हुई तो वह गलत पाए गए थे। बाद में करण ओर डॉक्टर देवेन्द्र स्वामी पर धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस केस में करण मोरवाल फरार चल रहा था।

You may have missed