दामाद संग भागी सास- बेटी की तबीयत बिगड़ी, अलीगढ़ में बोली- दोनों कहीं भी जाकर मरें, 6 दिन बाद थी शादी

एजेंसी अलीगढ़

अलीगढ़ में बेटी की शादी से पहले 38 साल की सास को लेकर 25 साल का दामाद भाग गया। छह महीने पहले महिला की बेटी का रिश्ता तय हुआ था। तभी सास ने दामाद को मोबाइल गिफ्ट किया था। दोनों में बात होती रही और मोहब्बत हो गई।
दामाद अक्सर अपनी ससुराल आता था। कमरे में सास से घंटों बातें करता था। किसी ने दोनों पर शक भी नहीं किया। बेटी की शादी के लिए घर में रखे 5 लाख के जेवरात और 3.5 लाख कैश भी महिला घर से ले गई है। छह दिन बाद 16 अप्रैल को बेटी की शादी होनी थी।
अब समाज में पूरे परिवार का मजाक बन रहा। मां की करतूत से बेटी को सदमे में है। वह बीमार हो गई है। जब बेटी से मां के बारे में पूछा गया तो वह गुस्से में बोली- दोनों कहीं भी जाकर मरें। अब हमारे परिवार को उनसे कोई लेनादेना नहीं। बस पुलिस हमारे गहने और रुपए वापस करा दे। मेरे पिता ने यह सब अपनी मेहनत के रुपए से जोड़कर बनवाया था। पति ने कहा- पुलिस एक बार बस पत्नी से मेरी मुलाकात करा दे।

मडराक थाना के गांव मनोहरपुर कायस्थ निवासी जितेंद्र कुमार की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को दादों थाना के गांव रिया नगला निवासी होरीलाल के बेटे राहुल के साथ होनी थी। लेकिन, शादी के 10 दिन पहले 6 अप्रैल को शिवानी की मां अनीता घर से गायब हो गई।

वहीं, दूसरी ओर राहुल भी अपने घर से कपड़े खरीदने की बात कहकर निकला, फिर वापस नहीं आया। अलीगढ़ से बाहर निकलते ही दोनों ने अपने मोबाइल बंद कर लिए। एक दिन लड़के ने अपने पिता को फोन करके कहा कि मुझे ढूंढना मत, मैं वापस नहीं आऊंगा। जब परिवार के लोगों ने पता किया तो जानकारी हुई कि सास भी गायब है। राहुल उत्तराखंड के रुद्रपुर में प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर है।

 

Author: Dainik Awantika