April 23, 2024

ब्रह्मास्त्र पुणे

महाराष्ट्र में पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक बेकाबू कंटनेर ने 48 गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार कंटनेर सतारा से मुंबई की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद बेकाबू कंटनेर 30 से ज्यादा कारों को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ता गया। इन कारों ने कुछ और गाड़ियों को टक्कर मारी। इस तरह कुल 48 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं हैं। 12 से 15 एंबुलेंस भी दुर्घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। सतारा से मुंबई की ओर जाने वाली सड़क पर करीब दो से तीन किलोमीटर का लंबा जाम लगा हुआ है।