12 जनवरी 2026 को हो सकता है अनवारण, अटल जी की प्रतिमा के लिए जगह की तलाश
ब्रह्मास्त्र इंदौर
इंदौर में स्वामी विवेकानंद जी और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा शहर के पश्चिम क्षेत्र में लगेगी। फिलहाल अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के लिए स्थान की तलाश की जा रही है।
यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गुरुवार को बजट सत्र के दौरान कही। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा यह बजट संसदीय गरिमा के प्रतीक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को समर्पित अटल सदन में प्रस्तुत हो रहा है। उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए इंदौर में हम उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने जा रहे हैं। साथ ही युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और दुनिया को वैदिक सनातन परंपरा सिखाने वाले स्वामी विवेकानंद जी की 39 फीट ऊंची प्रतिमा भी हम स्थापित करने जा रहे हैं। प्रतिमा को इंदौर में लगाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। हम 12 जनवरी 2026 को प्रतिमा के अनावरण का प्रयास कर रहे हैं।