हिंदू राष्ट्र के लिए उज्जैन में भगवा शौर्य यात्रा निकाली गई – बड़ी संख्या में युवा शामिल, मार्ग में स्वागत, टावर पर समापन

 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। 

हिंदू राष्ट्र बनाए जाने की मांग को लेकर उज्जैन में रविवार को राष्ट्रीय श्री रुद्रवीर सेना ने वाहनों से भगवा शौर्य यात्रा निकाली। यात्रा नागझिरी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए टावर चौक फ्रीगंज पहुंची जहां इसका समापन किया गया। 

यात्रा में युवा दोपहिया व चौपहिया वाहनों पर सवार होकर हाथों में भगवा ध्वज लिए जय श्री राम का उद्घोष करते शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री रुद्रवीर सेना के राष्ट्रीय संस्थापक अजय गालर, सह संस्थापक अनिल अग्रवाल कीर और प्रदेश महामंत्री प्रकाश सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वैभव त्रिवेदी ने बताया यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना है।  

Author: Dainik Awantika