बदमाश ने पुलिस पर किया पथराव, आरक्षक घायल

उज्जैन। बीती रात नीलगंगा पुलिस गुंडे बदमाशों और संदिग्धों की जांच पड़ताल के लिए निकली थी। कवेलु कारखाना क्षेत्र में बदमाश के दिखाई देने पर दो आरक्षक पहुंचे। पुलिस को देख बदमाश में भागने का प्रयास किया और पथराव कर दिया। एक आरक्षक घायल हो गया। आरक्षक पर हमले की खबर लगते ही पुलिसबल के पर पहुंचा।

नीलगंगा थाना प्रभारी तरुण कुरील ने बताया कि रात में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और क्षेत्र के गुंडे बदमाशों के साथ संदिग्धों की जांच पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर की जा रही थी। अलग-अलग क्षेत्र में पुलिस टीम के दो दो तीन तीन सदस्य भ्रमण कर रहे थे। आरक्षक लोकेश प्रजापति और दीपक दिनकर कवेलू कारखाना क्षेत्र में पहुंचे थे जहां मैदान में एक संदिग्ध दिखाई दिया। जिसकी चेकिंग के लिए दोनों आरक्षक पहुंचे तो वह शराब पीता दिखाई दिया उसे पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसने भागने की कोशिश की। दोनों आरक्षको ने पीछा किया तभी पुलिस से बचने के लिए बदमाश ने पथराव शुरू कर दिया। आरक्षक लोकेश सिर में पत्थर लगने पर घायल हो गया। साथी आरक्षक दीपक ने थाने पर सूचना दी। तत्काल ही पुलिस पर घरेलू कारखाना क्षेत्र पहुंच और पथराव करने वाले बदमाश की घेराबंदी की गई। घायल आरक्षक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस वाले कुछ देर की तलाश के बाद हमला करने वाले बदमाश को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी के अनुसार बदमाश सुजीत बंगाली होना सामने आया है। उसके पास से चाकू भी मिला है। पूर्व में बदमाश के खिलाफ दो अपराधिक प्रकरण भी दर्ज है। रात में ही उसके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज किया गया है।

Author: Dainik Awantika