MIC मेंबर को जान से मारने की धमकी: शिकायत पर पहुंचे तो मिली धमकी भरी चिट्ठी, जांच शुरू

इंदौर। इंदौर में MIC सदस्य और पार्षद को जान से मारने की धमकी मिली है। पोस्टर फटा मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे, तो वहां धमकी भरी चिट्ठी मिली। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद एसीपी मौके पर पहुंचे और जांच की। पार्षद ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।वार्ड 64 के पार्षद और MIC सदस्य मनीष शर्मा उर्फ मामा को यह धमकी दी गई। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तीन इमली चौराहे पर लगे उनके पोस्टर के फटे होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी को पोस्टर फाड़ने की जानकारी नहीं थी।जब उन्होंने पोस्टर देखा, तो उसमें से एक चिट्ठी निकली, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। चिट्ठी में अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक विशेष वर्ग का उल्लेख किया गया था, साथ ही चावल और वाइन शॉप को लेकर भी धमकी लिखी गई थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment