IDAबिल्डिंगकेछठे फ्लोर पर लगी आग ब्रिगेडकर्मियों नेपाइपों को जोड़कर डाला पानी; पाया काबू

इंदौर।इंदौर के स्कीम नंबर 136 में IDA की बिल्डिंग में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग छठे माले पर एक फ्लैट के लगी थी। आग की लपटे बिल्डिंग के बाहर से ही नजर आने लगी थी।आग की लपटे सातवें माले की बालकनी तक पहुंच गई, जहां रखा सामान भी जल गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुई। वक्त रहते लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए थे। करीब एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेडकर्मियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।फायर ब्रिगेड से मिली जानकारी मुताबिक घटना सोमवार सुबह की है। निरंजनपुर के समीप स्कीम नंबर 136 में IDA की बिल्डिंग में ये घटना हुई। छठे फ्लोर पर रवि मालवीय का फ्लैट है, जहां पर ये आग लगी। फायर ब्रिगेड के सुशील दुबे ने बताया कि रवि मालवीय अपनी पत्नी के साथ यहां पर रहते है। पति-पत्नी दूसरे कमरे में थे और घटना दूसरे कमरे में हुई। बताया जा रहा है कि रात में मसाजर चालू रह गया था, जिसकी वजह से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग लगने पर रवि जाग गए और तुरंत बाहर आ गए और मल्टी में मौजूद लोगों को भी उठा दिया। जिससे वक्त रहते सभी लोग बिल्डिंग से नीचे आ गए। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई।पाइपों को जोड़कर आग पर काबू पाया-जानकारी के मुताबिक घटना सुबह 6 बजे के आसपास लगी थी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। हालांकि आग छठे माले पर लगी थी, जिसके चलते 6 से ज्यादा पाइपों को जोड़ा गया और बिल्डिंग की सीढ़ियों से ही ऊपर जाकर आग पर काबू पाया गया। इधर, आग की लपटों के कारण सातवें माले की बालकनी में रखा सामान भी जल गया। करीब 10 हजार लीटर पानी डालकर एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment