एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह के अनुसार मनोज पुगलिया, उनकी बहू सिमरन सहित कुल 8 लोगों की मौत के इस मामले में शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगना सामने आया है।तिलक नगर थाना पुलिस अब तक आसपास के एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है, जिनमें फायर ब्रिगेड को सूचना देने वाले लोग भी शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिजली के तारों से लगातार चिंगारियां गिर रही थीं और पटाखों जैसी आवाजें आ रही थीं।परिजन का कहना है कि बिजली के पोल में स्पार्किंग हुई, उसकी वजह से आग लगी। बचाव करने वालों और आसपास के लोगों के बयान-इस हादसे में पड़ोसी महेंद्र जैन ने मनोज की पत्नी और बेटों को बचाया, जिनसे पुलिस ने पूछताछ की है। इसके अलावा पड़ोसी मनोज जैन, बचाव करने वाले विजय जुनेजा और अन्य स्थानीय लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी ली गई। अधिकांश लोगों ने बिजली के पोल से चिंगारी गिरने और आग के वाहनों तक फैलने की बात कही।
EV हादसा… 12 लोगों से पूछताछ: पुगलिया के बेटे और पत्नी के होंगे बयान, शॉर्ट सर्किट से हादसा मान रही पुलिस
इंदौर। ब्रजेश्वरी एनएक्स स्थित अर्हम विला में हुए भीषण अग्निकांड में पुगलिया परिवार के करीब 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने बुधवार और गुरुवार को एक दर्जन से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए। वहीं, मनोज पुगलिया की पत्नी सुनीता, बेटे सौरभ और सबसे छोटे भाई के बयान शुक्रवार को लिए जा सकते हैं।शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि मामले की गहन जांच के लिए विशेष दल भी सक्रिय हो सकता है।