उज्जैन। बेमौसम बारिश ने किसानों की प्याज की फसल बिगाड दी है। इसके सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान संघ प्रशासनिक जोन कलेक्टोरेट पहुंचा और यहां नारेबाजी कर अपनी 8 मांगों के संबंध में एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम तहसीलदार आलोक चौरे को दिया है। मांगों में कृषि भूमि की गाईड लाईन बढाने के मुद्दे पर भी किसान संघ मुखर हुआ है। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना ने बताया कि उज्जैन जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में पिछले एक माह से लगातार बारिश…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
नानाखेड़ा सी-21 माल के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर नहीं लग पा रहा ब्रेक पिछले दिनों सड़क पर हुए डामरीकरण के दौरान एक साइड के स्पीड ब्रेकर हटाए तेज गति से वाहन दौड़ा रहे चालक
उज्जैन। शहर के प्रमुख मार्गो की सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। इसके चलते वाहन चालक अपने वाहन को तेज गति से दौड़ा रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार राहगीरों व क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इस कारण हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 माल के समीप बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां की सड़क पर पिछले दिनों दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे लेकिन कुछ दिनों पहले…
Read Moreइंदौर में फिर मिले कोरोना मरीज, 7 एक्टिव केस
देवास सहित तीन युवक संक्रमित, हल्के लक्षण के बाद किया होम आइसोलेट ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक मरीज इंदौर निवासी है, जबकि दो अन्य में एक देवास और दूसरा किसी अन्य जिले का रहने वाला है। इंदौर का संक्रमित 37 वर्षीय युवक है, जिसे हल्के लक्षणों के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसकी हालत सामान्य है और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इसके साथ ही इंदौर में इस साल अब तक कोरोना के कुल मरीजों…
Read Moreजीवनसाथी की खुशहाली के लिए वटवृक्ष के लिए फेरे
ब्रह्मास्त्र उज्जैन आज शहर में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु व खुशहाली के लिए बरगद वृक्ष की पूजा पूरे विधि विधान से की। वट वृक्ष की पूजा ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर एवं ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर की जाती है। महिलाएं वट (बरगद) को कुंकू, हल्दी, अक्षत व हल्दी अर्पित करके सूत के धागे के साथ वृक्ष के सात फेरे लेती हैं और अपने पति के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करती हैं। दिनभर बिना जल के उपवास रखने के बाद पूजनोपरांत ही जल व…
Read Moreजिले में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल का झटका
तीन माह तक वहन करना पड़ेगा सुरक्षा निधि का भार इस माह से बढ़ा हुआ मिलेगा बिजली का बिल, कंपनी तीन किस्तों में वसूलेगी बढ़ी हुई खपत को ब्रह्मास्त्र उज्जैन जिले के बिजली उपभोक्ताओं को इस जून माह में बिजली का बिल झटका देने वाला है। दरअसल बिजली कंपनी इस माह से लेकर आगामी तीन माह तक अर्थात अगस्त तक सुरक्षा निधि का भार बिजली बिल में देने वाली है लिहाजा उपभोक्ताओं को न केवल जून बल्कि जुलाई और अगस्त तक अतिरिक्त भार वहन करना होगा। अब तक गर्मी में…
Read Moreउधार लिये मुर्गे के रूपयों को लेकर भिड़े 2 पक्ष,मुर्गे के रूपयों को लेकर भिड़े 2 पक्ष
उज्जैन। पंवासा थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरिया में रहने वाला किशन पिता रामलाल मालवीय 22 वर्ष शनिवार शाम घर पहुंचा था और उल्टियां करने लगा। उसकी भाभी पिंकी ने देवर किशन की हालत बिगड़ती देखी तो परिजनों को सूचना दी। रात में किशन को चरक अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने की बात कहीं और उपचार के लिये भर्ती किया। लेकिन कुछ घंटे बाद किशन की मौत हो गई। रविवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के बयान के बाद जहरीला पदार्थ खाने का कारण सामने आ…
Read Moreसाडू भाईयों के बीच चलती कार में चाकूबाजी
उज्जैन। मक्सी-उज्जैन रोड पर कायथा थाना क्षेत्र के टोल टैक्स पर चलती कार में शनिवार-रविवार रात चाकूबाजी हो गई। दोनों घायल हुए है। कायथा थाना एएसआई अशोक दुबे ने बताया कि इमरान पिता नूर खां मेवाती निवासी बाउडी मोहल्ला मक्सी ने बताया कि वह साडू भाई एजाज पिता शकुर खां निवासी ताजपुर के साथ सारंगपुर जा रहा था। रास्ते में पत्नी कोे कॉल करने की बात पर विवाद हुआ और एजाज ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं एजाज का कहना था कि पारिवारिक बात पर कहासुनी होने पर इमरान…
Read Moreमहावीरबाग में एक्टिवा पर आये 2 युवको ने चलाई गोली -फुटेज के आधार पर तलाश, आपसी विवाद की आशंका
उज्जैन। नानाखेडा क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार रात गोली चलने की खबर सामने आया। गोली मकान की दीवार पर लगी। मकान में रहने वाले परिवार ने दूसरे दिन थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और चाचा पर शंका जाहिर की। पुलिस फुटेज के आधार पर गोली चलाने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि महावीर बाग में रहने वाले विशाल पिता मनोज कनोजिया ने शनिवार शाम थाने आकर शिकायत दर्ज कराई कि शुक्रवार-शनिवार की रात उनके मकान पर गोली चलाई गई है।…
Read Moreरंजीश में हुई थी हत्या, 2 दिन की रिमांड पर आरोपी
उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में शनिवार रात हुई हत्या की वजह पुरानी रंजीश होना सामने आया है। पुलिस ने रात में ही हत्या के मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया था। जिसे रविवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया है। दूसरे आरोपी की भूमिका का पता लगाया जा रहा है। महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल पर रहने वाले नईम पिता नदीम खान 25 वर्ष की क्षेत्र के ही वॉच टॉवर के नीचे शनिवार रात पुरानी रंजीश में चाकू घोंपकर हत्या कर…
Read Moreघास के मैदानों में चरती नीलगाय, चीतों के लिए आसान शिकार बनी गांधीसागर में चीतों को नीलगाय का शिकार रास आया – ट्रैकिंग कॉलर और कैमरा ट्रैप की मदद से वन विभाग की नजर में पूरी गतिविधि
उज्जैन। संभाग के मंदसौर जिला अंतर्गत गांधीसागर अभयारण्य में हाल ही में कूनो राष्ट्रीय पार्क से लाए गए चीतों को यहां नीलगाय का शिकार रास आया है। खुले घास के मैदानों में चरती नीलगाय चीतों के लिए आसारन शिकार बनी हैं। मंदसौर वन विभाग के साथ ही वन्य जीव विशेषज्ञ ट्रेकिंग कालर और कैमरा ट्रेप की मदद से चीतों की गतिविधियों पर पूरी नजर रख रहे हैं। गांधी सागर अभ्यारण्य स्थानांतरित किए गए चीतों ने यहां के जंगलों को अपनाया है। धीरे-धीरे वे इसके आदि हो रहे हैं।…
Read More