सिंहस्थ 2028 की तैयारी:29 घाट, 19 ब्रिज, सिक्स लेन रोड, मेडिसिटी, वॉटर प्रोजेक्ट और ऑल-इन-वन ऐप पर फोकस

 उज्जैन।उज्जैन में होने वाला सिंहस्थ कुंभ अब करीब ढाई साल दूर है, लेकिन माहौल अभी से ही पर्व की भव्यता का एहसास कराने लगा है। नगर से लेकर प्रशासन तक हर स्तर पर तैयारियां चरम पर हैं। लक्ष्य बड़ा है- सिंहस्थ 2028 को देश का पहला ‘जीरो वेस्ट कुंभ’ बनाना। इसी के लिए शहर में 29 घाटों का नया रूप, 19 ब्रिजों का निर्माण, सिक्स लेन सड़क, मेडिसिटी और विशाल वाटर प्रोजेक्ट जैसे काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैं।27 मार्च से 27 मई 2028 तक चलने वाले इस महापर्व…

Read More

पूर्व सैनिकों द्वारा महाकाल में विजय अमृत कलश का पूजन

उज्जैन।रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में 54वें विजय दिवस, 27वें कारगिल विजय दिवस और राष्ट्र की सफल सैन्य कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की स्मृति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों का 10 सदस्यीयप्रतिनिधिमंडल कर्नल पीवी हरि के नेतृत्व में पवित्र विजय अमृत कलश के साथ मंदिर पहुंचा।पुष्पांजलि अर्पित कर देश की रक्षा में अपने प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।प्रतिनिधिमंडल ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और विजय अमृत कलश का पूजन किया। इसके बाद, मंदिर के नंदी…

Read More

इंदौर-उज्जैन के बीच चलेगी वंदे भारत मेट्रो:; सिंहस्थ-2028 के दौरान एक बार में 3,200 यात्री कर सकेंगे सफर

इंदौर।उज्जैन सिंहस्थ-2028 को देखते हुए केंद्र सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इंदौर से उज्जैन के बीच वंदे भारत मेट्रो चलाने की तैयारी कर रही है। यह ट्रेन मौजूदा रेलवे ट्रैक पर ही चलेगी। इसके लिए अलग से नया ट्रैक बिछाने की आवश्यकता नहीं होगी।यह ट्रेन इंदौर से उज्जैन के बीच में 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। खास बात यह है कि वंदे भारत मेट्रो को शटल सेवा के रूप में इंदौर-उज्जैन रूट पर चलाया जाएगा। बता दें कि रेलवे पहले ही इस मार्ग पर 180…

Read More

BJP नेता को थप्पड़ मारने वाली SDM ने रुकवाई ई-रिक्शा:20-22 स्कूली बच्चे बैठे मिले, SDM की गाड़ी के आगे चल रही थी ई-रिक्शा

इंदौर।BJP नेता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद चर्चा में आईं SDM प्रिया वर्मा का एक बार दबंग अंदाज देखने को मिला। शनिवार को वे अपनी सरकारी गाड़ी से कलेक्टर कार्यालय जा रही थीं, तभी उनकी नजर आगे चल रही एक ई-रिक्शा पर पड़ी। ई-रिक्शा में क्षमता से कहीं ज्यादा बच्चे ठूंस-ठूंसकर बैठे हुए थे।SDM प्रिया वर्मा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कलेक्टर कार्यालय के सामने ही ई-रिक्शा को रुकवाया और उसकी जांच करवाई। जांच में सामने आया कि ई-रिक्शा में करीब 20 से 22 बच्चे सवार थे, जबकि…

Read More

सेलापानी में जमीन संबंधी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच हुआ खूनी संघर्ष

राजगढ़-ब्यावरा। राजगढ़ जिले के करनवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सेलापानी निवासी 60 वर्षीय फरियादिया गंगाबाई पति बेनी प्रसाद कारपेंटर सुतार ने रिपोर्ट दर्ज कराई की फरियादिया के देवर ओमप्रकाश और पति बेनीप्रसाद के नाम पर पुश्तैनी जमीन का बटवारा हुआ बंटवारे के दौरान ओमप्रकाश के पास ज्यादा जमीन चली गई। बंटवारे में पहला खत ओमप्रकाश का पड़ता है उसके बाद दूसरा खेत फरियादिया का और फिर तीसरा खेत ओमप्रकाश का पड़ता है। फरियादिया को अपने खेत पर जाने के लिए ओमप्रकाश के खेत में से होकर जाना पड़ता है…

Read More

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत सम्मान

बड़नगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के बड़नगर नगर में प्रथम आगमन पर शनिवार को श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज द्वारा भव्य स्वागत, सम्मान किया गया। श्री दामोदर वंशीय जूना गुजराती दर्जी समाज ट्रस्ट ट्रस्ट अध्यक्ष केशव गहलोत एवं श्री द्वारकाधीश नवयुवक मंडल अध्यक्ष गौरव चौहान ने साफा बांधकर प्रदेश अध्यक्ष टेलर का स्वागत किया।इस अवसर पर टेलर ने कहा कि समाज का व्यक्ति किसी भी दायित्व पर रहे राष्ट्र प्रथम की भावना से अपने दायित्व का निर्वहन करता आया है और करता…

Read More

महाविद्यालय में दो दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का आयोजन

बड़नगर। शासकीय महाविद्यालय में पीएम उषा परियोजना एवं उच्च शिक्षा विभाग के तत्वावधान में उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के सहयोग से 26 एवं 27 दिसंबर को दो दिवसीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का समन्वय उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के कोआॅर्डिनेटर श्री अश्विनी शर्मा द्वारा किया गया। कार्यशाला में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र के दो विशिष्ट विशेषज्ञ हेमांग शर्मा (यस टेक्नोलॉजी, इंदौर) एवं श सौम्य जैन (उद्यमिता विकास विभाग) ने सहभागिता करते हुए महाविद्यालय के 65 विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता की अवधारणाओं, उपयोगों एवं संभावनाओं से अवगत कराया।…

Read More

चाइना मांझा पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ एक बार दुकानों की जांच

सारंगपुर। मकर संक्रांति पर्व में अब महज 19 करीब शेष है। प्रशासन ने पूर्व में खतरनाक चाइनीज मांझा को प्रतिबंधित किया है। पुलिस व प्रशासन इस आदेश को लेकर लगातार अनदेखी कर रही है। करीब सप्ताह भर पहले प्रशासन की टीम ने सिर्फ एक बार बाजार में दुकानों की जांच कर खानापूर्ति कर ली है। बाजार में अभी भी चोरी-छुपे चाइना मांझा की बिक्री हो रही है। चाइना मांझा को लेकर सीएमओ ज्योति सुनहरे एवं पुलिस द्वारा पतंग दुकानों की जांच की गई थी। इसके बाद से अब तक इसको…

Read More

क्रिसमस व रजत जयंती समारोह मनाया

बड़नगर। सेंट थॉमस हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रिसमस समारोह व स्कूल प्रबंधक फादर थॉमस के फादर बनने के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह बड़े हर्ष उल्हास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक फादर थॉमस, अध्यक्ष उप प्रबंधक फादर सिन्स, प्राचार्या मोली टॉमी, उप प्राचार्या सिस्टर ग्रेसी व सिस्टर लुसियस मंचसीन थे। कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना नृत्य के साथ की गई। स्वागत भाषण सिस्टर ग्रेसी ने दिया। संचलन शिक्षक मनीष निगम ने किया। स्कूल प्रबंधक फादर थॉमस के फादर बनने के रजत जयंती समारोह…

Read More

युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत

इंगोरिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम जी टेलर का प्रथम बार नगर आगमन पर विधायक जितेंद्र उदय सिंह जी पंड्या के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा इंगोरिया मंडल द्वारा सोमनाथ रेस्टोरेंट के सामने पुष्प हारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उज्जैन जिला ग्रामीण के महामंत्री राकेश जी यादव, युवा मोर्चा महामंत्री भवानी सिंह देवड़ा, जिला पंचायत सदस्य राम प्रसाद पंड्या , मंडल अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पंड्या, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह चावड़ा, भोम सिंह पवार, लखन जी चौधरी,…

Read More