नदी में डूबने से दो छात्रों की मौत

ब्रह्मास्त्र उज्जैन उज्जैन के पास तराना में शुक्रवार शाम को दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छोटी काली सिंध नदी में नहाने गए थे। इस दौरान वे गहरे पानी में चले गए। देर रात दोनों छात्रों के शव निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए तराना के अस्पताल पहुंचाए गए हैं।   लकी उर्फ लोकेंद्र पिता श्याम सिंह राजपूत उम्र 17 वर्ष निवासी बड़ी तिलावत और रोहित पिता शंकर सिंह राजपूत उम्र 18 वर्ष निवासी बड़ी तिलावत आपस में दोस्त थे। शुक्रवार शाम को जामुन खाने का कहकर घर…

Read More

निगम मंडलों में नहीं लेकिन जनभागीदारी और अन्य समितियों में होगी बीजेपी नेताओं की नियुक्ति

उज्जैन के नेताओं को किया जाएगा एडजस्ट, स्थानीय संगठन से मांगे गए है नाम ब्रह्मास्त्र उज्जैन बीजेपी की मौजूदा मोहन यादव सरकार भले ही निगम मंडलों या प्राधिकरणों में अपने नेताओं की राजनीतिक नियुक्तियां नहीं कर सकी हो लेकिन जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कॉलेजों की जनभागीदारी समितियों के साथ ही अन्य समितियों में नियुक्तियां जरूर होने जा रही है। पूरे प्रदेश केसाथ ही इन समितियों में उज्जैन जिले के बीजेपी नेताओं को भी एडजस्ट किया जाएगा। बताया गया है कि सरकार ने स्थानीय बीजेपी संगठन से समितियों में…

Read More

उज्जैन-गरोठ 6 लेन पर दर्दनाक हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

उज्जैन-गरोठ 6 लेन पर दर्दनाक हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल उज्जैन। उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा झारड़ा और नलखेड़ा के बीच स्थित छह लेन रोड पर हुआ, जहां एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान नलखेड़ा निवासी बबलू नाथ बैरागी और सुमेर पोरवाल (कलाल) के रूप में हुई…

Read More

धर्मशाला में रहने वाले युवक ने खाया जहरीला पदार्थ – प्रेमिका की शादी से था दुखी, अस्पताल में मौत

उज्जैन। धर्मशाला में रहकर मिस्त्री का काम करने वाले युवक ने गुरुवार शाम जहरीला पदार्थ खा लिया। भाई अस्पताल लेकर पहुंचा रात में युवक की मौत हो गई। युवक प्रेमिका की शादी होने से दुखी था और डिप्रेशन में चल रहा था। सहारनपुर के दूधिया का रहने वाला दीपक पिता शिवनारायण 20 वर्ष अपने भाई उमेश के साथ दो माह पहले उज्जैन आया था। दानीगेट पर धर्मशाला में किराए से कमरा लेकर दोनों भाई मिस्त्री का काम कर रहे थे। गुरुवार दोपहर दोनों बेटे से मिलने मां उज्जैन पहुंची थी।…

Read More

बरगुंडा गैंग के फरार 2 बदमाशों ने कोर्ट में किया सरेंडर

उज्जैन। संगीत अपराधों में पुलिस गिरफ्तार से दूर चल रहे बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर करना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम को वाहनों में तोड़फोड़ और सोशल मीडिया पर हथियारों की पोस्ट डालने वाले बरगुंडा गैंग के दो बदमाशों ने कोर्ट में सरेंडर किया। 3 दिन में चार बदमाश अब तक सरेंडर कर चुके हैं। चिमनगंज थाना क्षेत्र के मंगलनगर में 24-25 मई की रात बरमुंडा गैंग के अर्जुन पिता महेश बरगुंडा निवासी संपत नगर और नीरज पिता दिलीप बरगुंडा निवासी भेरूगढ़ ने  उत्पात मचाते हुए रचना बरगुंडा के…

Read More

6 माह बाद पकड़ाया शराब तस्करी में फरार अरोपी,14 साल बाद मिली बालिका

उज्जैन। राघवी क्षेत्र के ग्राम जगोटी की रहने वाली 16 साल की बालिका वर्ष 2011 अक्टूबर माह में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन पता नहीं चल पा रहा था। 14 साल बाद खबर मिली कि लापता हुई बालिका अब बालिग हो चुकी है और सुखराम पिता बाबूलाल बागरी निवासी जगोटी के साथ ग्राम भीमाखेड़ा, महिदपुर स्थित शिव मंदिर के पास दिखाई दी है। थाना प्रभारी विरेन्द्र बंदेवार ने टीम को रवाना किया और अपहृत…

Read More

खुसूर-फुसूर नासिक कुंभ का आगाज

खुसूर-फुसूर नासिक कुंभ का आगाज कुंभ एवं सिंहस्थ मेले का आयोजन देश के चार स्थानों पर होता है। 12 वर्ष के दौरान हर तीसरे वर्ष इनमें से एक स्थान पर सनातनधर्मियों का यह आयोजन होता है। इस आयोजन में सनातनी 13 अखाडों के संत,अनुयायी शामिल होते हैं। पुरातन काल से ही यह व्यवस्था चली आ रही है। कुछ स्थानों पर अर्द्घ कुंभ का आयोजन भी होता है। इनमें से एक कुंभ महाराष्ट्र के नासिक एवं त्रयंबकेश्वर में होता है। सिंहस्थ से पूर्व यहां आयोजन होता है उसके बाद यह सनातनी…

Read More

माँ क्षिप्रा के शुद्ध जल से होगा सिंहस्थ का भव्य आयोजन -मुख्यमंत्री डॉ यादव मुख्यमंत्री ने ‍क्षिप्रा मैया को 351 फीट की चुनरी चढ़ाई

  उज्जैन । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ऐतिहासिक अवंतिका नगरी में आगामी सिंहस्थ का भव्य आयोजन किया जाएगा इस दौरान मां ‍क्षिप्रा में कल कल बहता शुद्ध जल प्रवाह मान रहेगा रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‍क्षिप्रा मैया को 351 फीट लंबी चुनरी चढ़ाई मां ‍क्षिप्रा की पूजा अर्चना सपत्नीक करते हुए संपूर्ण प्रदेश की उन्नति की कामना की। गंगा दशहरा पर कार्यक्रम में ऋषिकेश से पधारे स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ,राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ महाराज ,सांसद अनिल फिरोजिया…

Read More

मुस्लिम समाज की ईद आज, ईदगाह  पर सुबह 7.30 बजे नमाज अदा होगी

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  मुस्लिम समाज आज शनिवार को ईद मनाएगा। ईद की मुख्य नमाज इंदिरानगर स्थित ईदगाह पर सुबह 7.30 बजे अदा की जाएगी।  शहर काजी मौलवी खलिकुर्रहमान साहब ने जानकारी देते हुए बताया कि ईदुल अज़हा 7 जून, शनिवार को मनाई जाएगी। ईद की नमाज ईदगाह में सुबह 7.30 बजे अदा होगी। वहीं शहर की दिगर मसाजिद में अलग-अलग समय में नमाज अदा की जाएगी। जानकारी के अनुसार जामा मस्जिद में सुबह 8 बजे, शाही मस्जिद में 7.45, फतेह मस्जिद में 7.40, मस्जिद सारवान में 8 बजे, लाल मस्जिद में 7.45, मस्जिद कोट मोहल्ला में 8, मस्जिद मिर्जावाड़ी में7.45, मस्जिद भैरवगढ़ में 7.40, मस्जिद नुरे इस्माइल आगर रोड…

Read More

अब विवाद का कारण बने रहे पालतू कुत्ते -वीडी क्लॉथ मार्केट में मां-पुत्र से मारपीट

उज्जैन। शहर में स्ट्रीट डॉग लोगों को अपना शिकार बना रहे है, वहीं अब पालतू कुत्तों की वजह से विवाद सामने आने लगे है। वीडी क्लॉथ मार्केट में कुत्ते को हटाने की बात पर मां-पुत्र के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। मामला थाने पहुंचा तो पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज किया। अवंतिपुरा में रहने वाला आकाश पिता संजय कुमावत अपनी मां सरस्वती कुमावत के साथ वीडी क्लॉथ मार्केट खरीददारी करने पहुंचा था। चौधरी एम्पोरियम के बाहर कुत्ता बैठा हुआ था। जो आकाश और उसकी मां पर भौंकने…

Read More