गरम तेल की कढ़ाई में गिरा युवक झुलसा

उज्जैन। डाबरी पीठा में खमण-फाफडे की दुकान पर सुनील पिता गणेशीलाल कटारिया निवासी गणेश कालोनी फाफडे खाने गया था। वह दुकान से बाहर आ रहा था, उसी दौरान गरम तेल में मिर्ची का बघार लगाया गया। जिसका धुआं उठने पर सुनील ने पीछे हटाने का प्रयास किया तो संतुलन बिगड़ने पर तेल की कढाई पर जा गिरा। उसका हाथ गरम तेल में जाने झुलस गया। लोगों की मदद से उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Read More

निर्माणाधीन सामग्री हटाने की बात पर हुआ विवाद

उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के एबीरोड ग्राम सनकोटा में जियो पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिये सामग्री मंगवाई गई थी, जिसे पेट्रोल पंप के सामने डाला गया था। सोमवार-मंगलवार रात महेन्द्र सोंती और उसके 2 साथियों ने पंप कर्मचारी श्याम पिता राजेन्द्र गेहलोत निवासी सलसलई शाजापुर से मोरम हटाने के लिये कहा। श्याम ने कहा कि सुबह तक मोरम और अन्य सामग्री हटा ली जायेगी। जिस पर महेन्द्र और उसके साथी रात में ही सामग्री हटाने की बात पर अड़ गये और श्याम के साथ…

Read More

महाकाल मंदिर में कमियों मिलने पर निर्माण एजेंसियों से जवाब तलब – दीवार गिरने की घटना के बाद से ही निर्माण पर सवाल उठने लगे थे – स्मार्ट सिटी व यूडीए से मांगा जवाब इसके बाद आगे की कार्रवाई 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।   महाकाल मंदिर में पिछले दिनों से अब तक हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में कमियां पाई गई थी। इसे लेकर अब प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों से जवाब तलब किया है। ताकि कार्रवाई की जा सके। मंदिर में काफी समय पहले दीवार गिरने की घटना हुई थी। इसके बाद से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे।  मामला उठने के बाद सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रूड़की) की टीम को प्रशासन ने खुद यहां बुलाकर जांच करवाई थी। मंदिर समिति के अधिकारियों ने बताया कि गत…

Read More

पहले दिन शिक्षा को मिला प्रतिकुल प्रतिसाद,बच्चे ही नहीं पहुंचे मात्र 2 स्कूलों में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति -जिले के 1562 शासकीय स्कूलों में से 719 ने ही पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज की

  उज्जैन। सोमवार से शुरू हुए शैक्षणिक कार्य के दुसरे दौर में शासकीय स्कूलों की स्थिति उम्मीद से विपरित सामने आई है। शैक्षणिक सत्र के दुसरे दौर में पहले दिन जिले के 206 हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों में से मात्र 2 स्कूलों में ही 75 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज हुई है। 21 स्कूलों ने तो आदेश के विरूद्ध उपस्थिति ही साफ्टवेयर में दर्ज करना उचित नहीं समझा। जिले के 1562 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में से 843 ने उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इन्हे कारण बताओ…

Read More

क्रिस्टल को ही सुरक्षा का जिम्मा सोपा – निजी एजेंसी का ठेका 15 जून को ही समाप्त हो गया पर नए के लिए अब समय नहीं

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी फिलहाल वर्तमान निजी एजेंसी क्रिस्टल के पास ही रहेगी। क्योंकि श्रावण मास आने वाला है और देशभर से मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। श्रावण व भादो मास में महाकाल की सवारियां भी निकलेगी। इसको ध्यान में रखते हुए फिलहाल मंदिर प्रबंध समिति ने सुरक्षा को लेकर कोई नई व्यवस्था नहीं करते हुए वर्तमान एजेंसी के ही कार्यकाल को 3 माह के लिए बढ़ा दिया है।  क्रिस्टल का ठेका वैसे तो 15 जून को ही…

Read More

कत्थक से पूरे विश्व के लोग परिचित  है-नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने दी प्रस्तुति 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  स्पीक मैके एवं आईओसीएल के कार्यक्रम में मंगलवार को नई दिल्ली की नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय निनोरा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि  कत्थक नृत्य उत्तर भारत में पोषित तो हुआ लेकिन आज इससे पूरे विश्व के लोग परिचित हैं।  शुरुआत गणेश वंदना से करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को गणेश जी के विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराया। स्वागत प्रधानाध्यापिका धर्मिष्ठा वाघमारे ने किया। दूसरी प्रस्तुति दोपहर 12:45 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामवासा में गुरु वंदना गुरुर ब्रह्मा गुरुर…

Read More

  उज्जैन। सोमवार से शुरू हुए शैक्षणिक कार्य के दुसरे दौर में शासकीय स्कूलों की स्थिति उम्मीद से विपरित सामने आई है। शैक्षणिक सत्र के दुसरे दौर में पहले दिन जिले के 206 हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों में से मात्र 2 स्कूलों में ही 75 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज हुई है। 21 स्कूलों ने तो आदेश के विरूद्ध उपस्थिति ही साफ्टवेयर में दर्ज करना उचित नहीं समझा। जिले के 1562 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में से 843 ने उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इन्हे कारण बताओ…

Read More

कच्चे माल के दाम नियंत्रण में फिर भी यहां तेजी का तडका नमकीन के भाव अनियंत्रित -दाल 65 तक पहुंची, तेल भी नियंत्रण में, फिर भी भाव 260 रुपए किलो

उज्जैन । नमकीन के दाम में एक बार लगा तडका उतरने का नाम नहीं ले रहा है। भाव झन्नाटेदार तीखा ही चल रहा है। एक नंबर नमकीन में अब तो सीधे तौर पर मनमानी का दाम शुरू हो गया है। अधिकतम खुदरा मुल्य पर भी कोई नियंत्रण नहीं रहा है। दो नंबर नमकीन ही 180 रूपए प्रति किलो के दाम में शहर में बेचा जा रहा है ,जबकि कच्चे माल में दाल,तेल,मसाले तकरीबन सभी नियंत्रण में हैं फिर भी नमकीन के भाव एक बार 240- 260 हुए तो फिर वापस…

Read More

सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी मातृ मृत्यु दर में नहीं हो सका सुधार

करोड़ों का बजट है लेकिन खर्च करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं ब्रह्मास्त्र उज्जैन भले ही सूबे की सरकार मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए तमाम प्रयास कर रही हो लेकिन बावजूद इसके मृत्यु दर में प्रभावी सुधार नहीं हो सका है। उज्जैन जिले सहित पूरे प्रदेश भर में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर जैसे सूचकांक सुधारने पर वर्ष 2024-25 में 3531 करोड़ रुपए का बजट खर्च किया है, जबकि वर्ष 2025-26 के लिए एनएचएम को 4418 करोड़ का बजट स्वीकृत किया। इतने…

Read More

युवक को चार लोगों द्वारा रास्ते में रोक लाठियों से पीटा

उज्जैन। ताजपुर में सोमवार सुबह एक युवक को चार लोगों द्वारा रास्ते में रोक लाठियों से पीटा जा रहा था। ग्रमीणों ने मारपीट करने वालों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं रूके। तभी एक युवक बचाने पहुंचा तो उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई। पंवासा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। ताजपुर में रहने वाले अंशुल पिता संजय शर्मा 19 वर्ष को सुबह 11 बजे के लगभग चौपाटी के पास गांव के रहने वाले सुभाष पाटीदार, विष्णु, धर्मेन्द्र और…

Read More