पानीपत की भक्त ने महाकाल को  चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट

पानीपत की भक्त ने महाकाल को  चढ़ाया डेढ़ लाख का चांदी का मुकुट   दैनिक अवंतिका उज्जैन।  महाकाल मंदिर में शनिवार को पानीपत से दर्शन करने आई भक्त लविका ग्रोवर ने चांदी का एक मुकुट अर्पित किया। जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।  मंदिर के पुरोहित सोमेंद्र शर्मा की प्रेरणा से उन्होंने यह मुकुट बाबा को चढ़ाया। मुकुट का वजन 1252.200 ग्राम है। मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने चांदी का मुकुट प्राप्त कर दानदाता को रसीद प्रदान की व नंदीहॉल में उनका दुपट्टा और भगवान महाकाल…

Read More

खुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे

खुसूर-फुसूर निती नियम और आनलाईन के मजे तबादला शब्द किसी भी कर्मचारी को डराने के लिए काफी होता है। इसमें भी अलग-अलग डिग्री के तबादला शब्द हैं जो जिलों के नाम से लेकर डराने के लिए उपयोग किए जाते हैं। जैसे झाबुआ,अलीराजपुर उससे भी अधिक डरावना शब्द है बालाघाट । इन शब्दों का उपयोग इन दिनों काफी हो रहा है। आनलाईन निती नियम के बाद भी इन डरावने शब्दों का उपयोग किया जा रहा है तो तय है कि निती नियम और आनलाईन के मजे अय्यार मारने में लगे हैं…

Read More

शीघ्र दर्शन टिकट 250 रूपये, श्रद्धालुओं लिये 1100 महाकाल मंदिर में दिल्ली-उमरिया के 7 लोगों के साथ फर्जीवाड़ा

उज्जैन। महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर होने वाला फर्जीवाड़ा कम नहीं हो रहा है। एक बार फिर मंदिर की सुरक्षा में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों ने फर्जी रसीद से दर्शन प्रवेश कर रहे 7 लोगों को पकड़ा तो 1100-1100 रूपये देने की बात सामने आई। मंदिर समिति की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले पुरोहित के सेवक को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली और उमरिया से 7 श्रद्धालु शुक्रवार को महाकाल दर्शन करने उज्जैन आये थे। बड़ा गणेश मंदिर के समीप फूल प्रसादी की दुकान लगाने वाले ने श्रद्धालुओं से…

Read More

महाकाल के दर्शन कर स्मृति ईरानी ने कहा  सेना में शामिल बेटियां मातृभूमि को समर्पित – पूर्व केंद्रीय मंत्री ईरानी ने गर्भगृह के बाहर से लिया आशीर्वाद 

दैनिक अवंतिका उज्जैन। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को उज्जैन प्रवास के दौरानमहाकाल दर्शन किए। उन्होंने गर्भगृह के बाहर से हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। पुजारीसंजय शर्मा ने उनका पूजन संपन्न कराया। नंदी हॉल में जाकर ईरानी ने कुछ देर बैठकर बाबा का ध्यान किया। मंदिर समिति ने ईरानी को महाकाल का प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। पूजन के बाद ईरानी ने पत्रकारों से से कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए स्मृति ने कहा कि भारत ने शक्ति स्वरूपा को पूजा है। उन्होंने कहा कि भारतीय फौज…

Read More

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं महाकाल मंदिर

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं महाकाल मंदिर ⛩️ बिना लवाजमे के साधारण श्रद्धालु की तरह किए बाबा महाकाल के दर्शन उज्जैन। देश की चर्चित नेता और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी आज अचानक महाकाल मंदिर पहुंचीं। इस दौरान न तो कोई वीआईपी लवाजमा था और न ही कोई राजनीतिक शोर — वे एक सामान्य श्रद्धालु की तरह शांति से बाबा महाकाल के दर्शन और पूजन करती नजर आईं। 🙏 सादगी से भरे दर्शन स्मृति ईरानी ने मंदिर में गर्भगृह के बाहर बैठकर पूजा-अर्चना की और पूरे समय…

Read More

महिला पुलिस ने निकाली महिला सशक्तिकरण रैली

उज्जैन। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के मौके पर शुक्रवार को उज्जैन महिला पुलिस ने विशेष महिला सशक्तिकरण वाहन रैली का आयोजन किया। पुलिस कंट्रोलरूम पर एएसपी पल्लवी शुक्ला ने वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीएसपी दीपिका शिंदे, श्वेता गुप्ता ने रैली का मार्ग दर्शन किया। पुलिस कंट्रोलरूम से शुरू हुई रैली तीन बत्ती चौराहा, टॉवर चौक, शहीद पार्क होते हुए पुलिस कंट्रोलरूम पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में शामिल महिला पुलिसकर्मियों ने हाथों में तिरंगा झंडा थाम रखा था। एएसपी शुक्ला ने बताया…

Read More

एक दिन का विधायक बना 12 वीं में टॉप करने वाला छात्र -लोगों की सुनी समस्या, 1 करोड़ के विकास कार्यो का किया भूमिपूजन

उज्जैन। जिले की नागदा तहसील में 18 साल के छात्र को एक दिन का विधायक बनाया गया। छात्र ने विधायक बनने के बाद जनसुनवाई में लोगों की समस्या को सुना और क्षेत्र में होने वाले 1 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यो का भूमि पूजन किया। अनिल कपूर की फिल्म नायक की तर्ज पर नागदा में कक्षा 12 वीं में टॉप करने वाले छज्ञत्र साहित्य श्री सेन को एक दिन का विधायक बनाया गया। छात्र ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया था। नागदा विधायक तेज बहादूरसिंह…

Read More

नीलगंगा पुलिस ने तीन दिनों में नीलाम किये 221 वाहन -16 वाहन की नहीं लगी बोली, 12.13 लाख का मिला राजस्व

उज्जैन। थाना परिसरों में सालों से जप्त पड़े वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पुलिस और प्रशासन द्वारा की जा रही है। अब तक हुई नीलामी में सबसे अधिक वाहन नीलगंगा थाना परिसर में खड़े थे। जिसकी 3 दिनों तक बोली लगती रही। इस दौरान शासन को 12 लाख 13 हजार 750 रूपयों का राजस्व प्राप्त हुआ है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि उनके यहां 237 वाहनों की नीलामी प्रक्रिया 28 मई को शुरू की गई थी। पहले दिन 95 लोगों ने भाग लिया और 21 चार पहिया के…

Read More

ड्रायवर नींद से जागा तो गायब मिली पिकअप,ब्रिज निर्माण में लगे मजदूर की करंट लगने से मौत

उज्जैन। मक्सीरोड पर चल रहे गरोठ ब्रिज निर्माण कार्य में लगे मजदूर की गुरूवार रात करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह चिमनगंज पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान सामने आया कि मृतक सतीश पिता देवनाथ 30 वर्ष झारखंड के रहने वाला था और कुछ दिनों पहले ही परिवार के साथ ब्रिज निर्माण की मजदूरी के लिये आया था। उसने निर्माणस्थल के पास ही रहने के लिये टापरी बनाई थी। शाम को तेज हवा चलने पर बिजली तार टूट कर गिर गया था, जिससे करंट लगने पर सतीश की…

Read More

हत्या के बाद मां का शव फेंकने वाला पुत्र रिमांड पर

उज्जैन। पारिवारिक विवाद में मां कमलाबेन बागरी की हत्या के बाद शव को  घर से 10 किलोमीटर दूर ग्राम नवादा के सूखे कुएं में फेंककर साक्ष्य छुपाने का प्रयास करने वाले पुत्र अर्जुन बागरी को शुक्रवार दोपहर उन्हेल पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से एक दिन की रिमांड पर लिया है। हत्या में उसके मामा का पुत्र रितेश बागरी और साथी जुझारसिंह भी शामिल था, दोनों फरार है, जिनकी गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है। मां की हत्या करने वाले पुत्र से रिमांड अवधि में…

Read More