सावरकर मानहानि केस- राहुल गांधी की अर्जी पर सुनवाई

पुणे। पुणे की एमपी/एमएलए स्पेशल कोर्ट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ वीर सावरकर के बारे में कथित टिप्पणी को लेकर चल रहे मानहानि केस की सुनवाई की। कोर्ट ने बुधवार को कहा कि राहुल ऐसे किसी आदेश पर कमेंट नहीं कर सकते जिसे उन्होंने ऊपरी अदालत में चैलेंज नहीं किया है। स्पेशल जज अमोल एस शिंदे ने कहा कि यदि राहुल गांधी को समन आदेश पर आपत्ति है तो उन्हें इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देनी चाहिए। राहुल गांधी की ओर से वकील मिलिंद पवार ने समन जारी…

Read More

बीएचयू में आधी रात को बवाल-पथराव, 50 घायल, कैंपस छावनी में तब्दील, पीएसी तैनात

ब्रह्मास्त्र वाराणसी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में मंगलवार आधी रात जमकर बवाल हुआ। शिकायत लेकर पहुंचे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर कहासुनी हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ गया। बात न सुनी जाने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने पत्थरबाजी कर दी। हालात बिगड़ता देख पुलिस बुलाई गई। थोड़ी ही देर में 5 थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। छात्रों को हॉस्टल तक खदेड़ा। विश्वविद्यालय हॉस्टल मार्ग को पूरी तरह से बंद किया गया। करीब दो घंटे तक कैंपस में तनाव की स्थिति बनी रही। करीब 50…

Read More

किसानों का रेल रोकने का ऐलान 19 जिलों में 26 जगह पटरियों पर बैठेंगे

अमृतसर। शंभू-खनौरी बॉर्डर पर आंदोलन करने वाले किसान मजदूर मोर्चा ने 5 दिसंबर को पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया है। केएमएम के संयोजक सरवण पंधेर ने कहा कि पूरे प्रदेश में 26 जगह ट्रेनें रोकी जाएंगी। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक यानी 2 घंटे के लिए किया जाएगा। इस दौरान रोड जाम नहीं होगी। पंधेर ने कहा कि एमएसपी की गारंटी के कानून समेत किसानों की कई मांगों पर केंद्र और पंजाब सरकार की तरफ से फैसला नहीं लिया गया है।

Read More

आंध्र प्रदेश में आईएएस अफसर की बेटी ने फांसी लगाई

ब्रह्मास्त्र ताडेपल्ली आंध्र प्रदेश में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चिन्ना रामुडु की 25 साल की बेटी माधुरी साहितिबाई ने अपने मायके ताडेपल्ली में आत्महत्या कर ली। रविवार को माधुरी के बाथरूम से बाहर न निकलने पर परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ा। वह फांसी पर लटकी मिली। जांच में यह सुसाइड का मामला निकला है। माधुरी ने कुछ महीने पहले अपने पति राजेश नायडू पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था। माधुरी और राजेश ने 5 मार्च 2025 को प्रेम विवाह किया और 7 मार्च को अपने-अपने परिवारों को इसकी जानकारी दी…

Read More

मुस्लिमों को मथुरा-ज्ञानवापी पर दावा छोड़ना चाहिए, ये हिंदुओं के लिए मक्का-मदीना जैसे

कोझिकोड। इंडिया आर्कियोलॉजिकल सर्वे के पूर्व रीजनल डायरेक्टर केके मुहम्मद ने कहा है कि मुसलमानों को दो और ऐतिहासिक जगहें छोड़ देनी चाहिए जो मंदिर भी हैं। पहली- मथुरा जो भगवान कृष्ण का जन्मस्थान है। दूसरी- ज्ञानवापी जो भगवान शिव से जुड़ी है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए केके मुहम्मद ने कहा कि ये जगहें मुसलमानों को हिंदू समुदाय को भव्य हिंदू मंदिर बनाने के लिए सौंप देनी चाहिए। मथुरा-काशी हिंदुओं के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने मक्का और मदीना मुसलमानों के लिए हैं। हालांकि उन्होंने यह सुझाव…

Read More

आतंकवादियों से लड़ना ही असली जिहाद : मदनी

नई दिल्ली। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रेसिडेंट मौलाना महमूद मदनी ने जिहाद वाले बयान पर सफाई दी है। मदनी ने कहा कि उनके बयान से होने वाले किसी भी कन्फ्यूजन की जिम्मेदारी वे खुद लेते हैं। उनके शब्दों को उनके पूरे कॉन्टेक्स्ट के अलावा गलत समझा गया है। न्यूज एजेंसी को दिए एक इंटरव्यू में मदनी ने कहा कि उनका इरादा जिहाद के पवित्र और ऐतिहासिक मतलब को हाईलाइट करना था। लेकिन वे यह पक्का करने की जिम्मेदारी नहीं निभा सके कि इसका गलत मतलब न निकाला जाए।

Read More

बैंकों में भूला हुआ पैसा वापस लेने का मौका

आरबीआई चला रहा विशेष अभियान; अब आसानी से कर पाएंगे क्लेम ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली क्या आपको पता है, बैंकों में 67,000 करोड़ रुपये (जून, 2025 तक) लावारिस (अनक्लेम्ड) पड़े हैं? यह आपकी और हमारी ही वह भूली हुई संपत्ति है, जिसे कई सारे लोग बैंक खातों में रखकर भूल गए, या उनके नॉमिनी इन खातों से अनजान हैं। कई मामलों में पुराने बैंक खाते के विवरण, दस्तावेज या जागरूकता के अभाव में, परिवार इस बेकार पड़ी राशि तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। अगर आपका या आपके परिवार के किसी…

Read More

धार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन किया

धार कलेक्टर का सीएम-पीएम तक मांगें पहुंचाने का आश्वासन, दिल्ली जाएगा एक प्रतिनिधिमंडल ब्रह्मास्त्र धार मध्यप्रदेश के धार जिले के धामनोद स्थित खलघाट टोल पर मंगलवार सुबह 5 बजे राष्ट्रीय मजदूर किसान महासंघ के नेतृत्व में किसानों ने चक्काजाम कर धरना प्रदर्शन शुरू किया। यह आंदोलन दिनभर चला और किसान नेशनल हाईवे-52 पर सड़क पर ही बैठे रहे। देर शाम करीब 8 बजे धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, धार एसपी मयंक अवस्थी और खरगोन एसपी मौके पर किसानों से चर्चा करने पहुंचे। किसान संघ के पदाधिकारियों ने अपनी मांगें प्रशासन के…

Read More

अयोध्या में वर्ल्ड लेवल का मंदिर म्यूजियम बनेगा

लखनऊ। योगी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर संग्रहालय बनवाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली- 2022 में संशोधन किया जाएगा। इस संशोधन के बाद अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने वाले सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रशिक्षण शिविर और प्रतियोगिता की अवधि के साथ आने-जाने में लगने वाले समय को भी ड्यूटी माना जाएगा। सीएम योगी की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह 11 बजे लोकभवन में कैबिनेट बैठक होगी। कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार को कैबिनेट का एजेंडा जारी किया।

Read More

सरकार ने माना- देशभर के एयरपोर्ट्स पर साइबर अटैक हुए

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आॅटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम में 7 नवंबर को छेड़छाड़ की गई थी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने सोमवार को राज्यसभा में यह बात स्वीकारी। उन्होंने बताया कि इस वजह से प्लेन को गलत सिग्नल मिले थे। इसे जीपीएस स्पूफिंग कहा जाता है। 7 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट आॅपरेशन 12 घंटे से ज्यादा प्रभावित रहा था। 800 से ज्यादा डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स देरी से उड़ीं जबकि 20 को रद्द करना पड़ा था। नायडू ने सदन में…

Read More