इंदौर। इंदौर के पास मानपुर क्षेत्र में मुंबई-आगरा फोरलेन पर सोमवार सुबह दो ट्रकों में आग लग गई। इसकी लपटें और धुएं का गुबार एक किमी दूर से दिखाई दे रहा था, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया और दोनों ओर से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, वहीं पुलिस ने जाम में…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
ATM मशीन बंद है असुविधा के लिए खेद है -बैंक सेवा की उपभोक्ताओं को मानसिक प्रताडना
उज्जैन। बैंक की हाईटेक सेवा से उपभोंक्ताओं को अब मानसिक प्रताडना के दौर से गुजरना पड रहा है। खासकर उन उपभोक्ताओं को यह प्रताडना मिल रही है जो मोबाईल फोन से लेन-देन न करते हुए एटीएम से लेन देन करते हैं। हर शनिवार को प्रमुख सरकारी बैंक की एटीएम मशीनों एवं केंद्रों पर लटके संदेश को लेकर उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। उनकी परेशानी को कोई देखने सूनने वाला नहीं है। प्रमुख सरकारी बैंक के हाल भी सरकारी कामकाज के होते जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को दी जाने वाली सभी…
Read Moreपिस्टल लेकर गर्ल्स हॉस्टल के पास खड़ा था बदमाश – पुलिस देख भागने लगा, घेराबंदी के बाद पकड़ाया
उज्जैन। पिस्टल लेकर गर्ल्स हॉस्टल के पास खड़े बदमाश की खबर मिलते ही पुलिस घेराबंदी की। बदमाश ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। उसके पास से पिस्टल बरामद की गई है। बदमाश अपराधिक प्रवति का है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी अपराध दर्ज होना सामने आए हैं। माधवनगर थाना एएसआई लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि शनिवार रविवार रात 11.50 बजे के लगभग खबर मिली कि दशहरा मैदान के पीछे गर्ल्स हॉस्टल के पास बदमाश सफेद शर्ट एवं नीली जींस पहने पिस्टल लेकर घूम रहा है वह किसी बड़ी वारदात…
Read Moreजुटे प्रांत के 18 जिलों के किसान प्रतिनिधियों ने किया 3 घंटे मंथन सरकार से नाराज भाकिसं का एक ही नारा 26 बारह, घेरा डालो डेरा डालो -किसानों से छलावा पर जमकर आक्रोशित नजर आए किसान नेता
उज्जैन। सिंहस्थ लैंड पुलिंग योजना टीडीएस 8,9,10,11 के निरस्त आदेश को लेकर सरकार और भारतीय किसान संघ के बीच खाई गहरा गई है। सरकार से नाराज किसान संघ ने रविवार को प्रांत के 18 जिलों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद एक ही नारा 26 बारह दिया है। यानिकी 26 दिसंबर से उज्जैन के विक्रमादित्य प्रशासनिक भवन पर घेरा डालो डेरा डालो। बकौल प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना अब जब तक निरस्त का आदेश पत्र हाथ में नहीं तब तक कोई चर्चा नहीं। सिंहस्थ लैंड पुलिंग टीडीएस 8,9,10,11 को लेकर किसानों…
Read Moreखुसूर-फुसूर जानकारी एक तरफा, 3 सी का पालन नहीं
खुसूर-फुसूर जानकारी एक तरफा, 3 सी का पालन नहीं वर्तमान तंत्र की व्यवस्था एक तरफा ही संचालित हो रही है। न तो इनका जन से सीधा संपर्क हो रहा है और न ही जन से उन्हें जुडना आ रहा है। जन के प्रतिनिधियों को साधने की कला में माहिर तंत्र अपने तईं एक तरफा सब कुछ चला रहा है। इससे विकृतियों की स्थिति सामने आ रही है। चौथा स्तंभ ऐसे मामलों में जन की बात रखता है तो उसे तंत्र फिर अपने तरीके से एक तरफा अपने लिए स्थापित साधन…
Read Moreसड़कों पर फिर लगने लगा मवेशियों का जमघट, हादसों का कारण भी बन रहे शहर की यातायात व्यवस्था भी बिगाड़ रहे मवेशी नगर निगम के दफ्तर के बाहर भी आवारा मवेशी घूमते नजर आ रहे
उज्जैन। शहर की मुख्य सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा देखने को मिल रहा है। प्रशासन द्वारा इन्हें पकड़ने के आदेश भले ही कई बार जारी किए गए हों, लेकिन अमल के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। इस कारण इनकी संख्या घटने के बजाय और बढ़ती जा रही है। अब तो स्थिति यह है कि नगर निगम के दफ्तर के आसपास भी आवारा मवेशी झुंड बनाकर घूमते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शहर के कई क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में आवारा मवेशी इधर-उधर मंडरा रहे…
Read Moreसोमनाथ के पुरातात्विक अवशेषों से बने दो शिवलिंग महाकाल में:आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा लाए गए, भक्तों ने किए दर्शन
उज्जैन।आर्ट ऑफ लिविंग मुख्यालय, बेंगलुरु से भगवान सोमनाथ के पुरातात्विक 11 अवशेषों (बाण लिंग) से निर्मित दो विशेष शिवलिंग रविवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इन्हें भगवान महाकालेश्वर की भोग आरती में लाया गया। आरती के बाद दोनों शिवलिंगों का गर्भगृह में पूजन किया गया। इसके पश्चात इन्हें जूना महाकाल मंदिर परिसर में कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। आर्ट ऑफ लिविंग के डायरेक्टर दर्शक हाथी और मध्यप्रदेश यात्रा प्रभारी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सतयुग में चंद्रदेव द्वारा निर्मित सोमनाथ मंदिर का शिवलिंग महमूद…
Read Moreनेशनल लोक अदालत में जज ने पौधा भेंट कर कराया समझौता, दोनों खुशी-खुशी गये
खातेगांव। खातेगांव न्यायालय परिसर में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नेशनल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित और प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से त्वरित निराकरण करना था। इसमें आपराधिक, सिविल, विद्युत अधिनियम, श्रम, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस (निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट) और कुटुम्ब न्यायालय से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रकरणों पर सुनवाई की गई। इस लोक अदालत में एक महत्वपूर्ण मामला डेढ़ साल से…
Read Moreतनु ने सीनियर महिला कुश्ती में जीता ब्रॉन्ज, अहमदाबाद में म.प्र. का किया प्रतिनिधित्व
खातेगाँव। खातेगांव के ग्राम बोरदा की तनु जाट ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता में यह पदक जीता है। उन्होंने 68 किलोग्राम भार वर्ग में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। स्पोर्ट्स कोच योगेश जाणी ने बताया कि तनु ने अपने खेल सफर की शुरूआत मॉडल स्कूल खातेगांव में कक्षा दसवीं से की थी। शुरूआत में उन्होंने वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण लिया और संभागीय स्तरीय प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। लगभग छह…
Read Moreशासकीय भूमि पर सख्ती अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, हटाईं अवैध गुमटियां
सुसनेर। नगर परिषद एवं प्रशासन द्वारा शनिवार को शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आगर रोड स्थित तहसील परिसर के समीप रखी गई अवैध गुमटियों को जेसीबी मशीन की मदद से हटाया गया। यह कार्रवाई नगर को व्यवस्थित करने एवं सार्वजनिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा। जिससे स्थिति पूरी तरह नियंत्रित बनी रही। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, आगर रोड स्थित तहसील परिसर के आसपास लंबे समय से कुछ…
Read More