-महाकाल के दर्शन कर महाकाल लोक भी देखा उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन ने पर्यटन नगरी के रूप में भी अपनी विशिष्ट पहचान विदेशों तक बनाई है। यही कारण है कि बीते एक साल के अंदर उज्जैन में सात करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे। इन देशी विदेशी पर्यटकों ने न केवल महाकाल के दर्शन लाभ लिए वहीं महाकाल लोक भी देखा। दरअसल हाल ही में एमपी टूरिज्म बोर्ड ने मध्यप्रदेश में आने वाले पर्यटकों की संख्या के आंकड़े जारी किए है। इसमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मध्यप्रदेश में एक…
Read MoreCategory: स्थानीय समाचार
देवासरोड पर डिवाइडर से टकराई कार, 4 घायल
उज्जैन। देवासरोड पर मंगलवार तड़के तेजगति से दौड़ती कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। चार युवक घायल हुए है, जिन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। 2 को चोंट ज्यादा लगने पर भर्ती किया गया। पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर घायलों के बयान दर्ज किये है। नरवर थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के सांवरिया नगर के सामने तड़के 4 बजे डिवाइडर से कार क्रमांक एमएच 03 बीई 9951 टकराने की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची थी। कार में असलम पिता…
Read Moreदुकान चाय की, कारोबार अवैध शराब का -पुलिस ने दबिश देकर जप्त की 6 पेटी
उज्जैन। चाय की दुकान खोलकर उसकी आड़ में अवैध शराब बेची जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी तो 6 पेटी बरामद हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने बताया कि ग्राम पिटलावदिया फंटा पर चाय की दुकान से अवैध शराब बेचने की सूचना मिलने पर एएसआई गोवर्धनदास बैरागी, राजेन्द्रसिंह हाड़ा आरक्षक बनेसिंह, संदीप बामनिया, मुकेश नागर, महिला आरक्षक ज्योति हाड़ा के साथ मिलकर दबिश दी गई। दुकानदार कमल पिता शांतिलाल भाभर…
Read More6 माह बाद गिरफ्त में आये दुष्कर्मी को भेजा जेल
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाली 40 साल की महिला ने 11 दिसंबर 2024 को शिकायत दर्ज कराई थी कि धार जिले के गंधवानी थाना क्षेत्र के ग्राम चिकली पटेलपुरा मोहल्ला में रहने वाले कैलाश पिता गोविंद चौहान ने शादी का झांसा देकर सालभर तक शारिरीक शोषण किया और बाद में इंकार कर दिया। पुलिस ने मामले में दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी के गिरफ्त में नहीं आने पर उसके गिरफ्तारी की सूचना देने पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। सोमवार को महाकाल थाना…
Read Moreगरम तेल की कढ़ाई में गिरा युवक झुलसा
उज्जैन। डाबरी पीठा में खमण-फाफडे की दुकान पर सुनील पिता गणेशीलाल कटारिया निवासी गणेश कालोनी फाफडे खाने गया था। वह दुकान से बाहर आ रहा था, उसी दौरान गरम तेल में मिर्ची का बघार लगाया गया। जिसका धुआं उठने पर सुनील ने पीछे हटाने का प्रयास किया तो संतुलन बिगड़ने पर तेल की कढाई पर जा गिरा। उसका हाथ गरम तेल में जाने झुलस गया। लोगों की मदद से उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read Moreनिर्माणाधीन सामग्री हटाने की बात पर हुआ विवाद
उज्जैन। तराना थाना क्षेत्र के एबीरोड ग्राम सनकोटा में जियो पेट्रोल पंप का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण के लिये सामग्री मंगवाई गई थी, जिसे पेट्रोल पंप के सामने डाला गया था। सोमवार-मंगलवार रात महेन्द्र सोंती और उसके 2 साथियों ने पंप कर्मचारी श्याम पिता राजेन्द्र गेहलोत निवासी सलसलई शाजापुर से मोरम हटाने के लिये कहा। श्याम ने कहा कि सुबह तक मोरम और अन्य सामग्री हटा ली जायेगी। जिस पर महेन्द्र और उसके साथी रात में ही सामग्री हटाने की बात पर अड़ गये और श्याम के साथ…
Read Moreमहाकाल मंदिर में कमियों मिलने पर निर्माण एजेंसियों से जवाब तलब – दीवार गिरने की घटना के बाद से ही निर्माण पर सवाल उठने लगे थे – स्मार्ट सिटी व यूडीए से मांगा जवाब इसके बाद आगे की कार्रवाई
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर में पिछले दिनों से अब तक हुए विभिन्न निर्माण कार्यों में कमियां पाई गई थी। इसे लेकर अब प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों से जवाब तलब किया है। ताकि कार्रवाई की जा सके। मंदिर में काफी समय पहले दीवार गिरने की घटना हुई थी। इसके बाद से ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए थे। मामला उठने के बाद सीबीआरआई (सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, रूड़की) की टीम को प्रशासन ने खुद यहां बुलाकर जांच करवाई थी। मंदिर समिति के अधिकारियों ने बताया कि गत…
Read Moreपहले दिन शिक्षा को मिला प्रतिकुल प्रतिसाद,बच्चे ही नहीं पहुंचे मात्र 2 स्कूलों में 75 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति -जिले के 1562 शासकीय स्कूलों में से 719 ने ही पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज की
उज्जैन। सोमवार से शुरू हुए शैक्षणिक कार्य के दुसरे दौर में शासकीय स्कूलों की स्थिति उम्मीद से विपरित सामने आई है। शैक्षणिक सत्र के दुसरे दौर में पहले दिन जिले के 206 हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूलों में से मात्र 2 स्कूलों में ही 75 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थियों की उपस्थिति दर्ज हुई है। 21 स्कूलों ने तो आदेश के विरूद्ध उपस्थिति ही साफ्टवेयर में दर्ज करना उचित नहीं समझा। जिले के 1562 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में से 843 ने उपस्थिति दर्ज नहीं की है। इन्हे कारण बताओ…
Read Moreक्रिस्टल को ही सुरक्षा का जिम्मा सोपा – निजी एजेंसी का ठेका 15 जून को ही समाप्त हो गया पर नए के लिए अब समय नहीं
दैनिक अवंतिका उज्जैन। महाकाल मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी फिलहाल वर्तमान निजी एजेंसी क्रिस्टल के पास ही रहेगी। क्योंकि श्रावण मास आने वाला है और देशभर से मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। श्रावण व भादो मास में महाकाल की सवारियां भी निकलेगी। इसको ध्यान में रखते हुए फिलहाल मंदिर प्रबंध समिति ने सुरक्षा को लेकर कोई नई व्यवस्था नहीं करते हुए वर्तमान एजेंसी के ही कार्यकाल को 3 माह के लिए बढ़ा दिया है। क्रिस्टल का ठेका वैसे तो 15 जून को ही…
Read Moreकत्थक से पूरे विश्व के लोग परिचित है-नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने दी प्रस्तुति
दैनिक अवंतिका उज्जैन। स्पीक मैके एवं आईओसीएल के कार्यक्रम में मंगलवार को नई दिल्ली की नृत्यांगना शिप्रा जोशी ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय निनोरा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि कत्थक नृत्य उत्तर भारत में पोषित तो हुआ लेकिन आज इससे पूरे विश्व के लोग परिचित हैं। शुरुआत गणेश वंदना से करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को गणेश जी के विभिन्न स्वरूपों से परिचित कराया। स्वागत प्रधानाध्यापिका धर्मिष्ठा वाघमारे ने किया। दूसरी प्रस्तुति दोपहर 12:45 बजे शासकीय माध्यमिक विद्यालय रामवासा में गुरु वंदना गुरुर ब्रह्मा गुरुर…
Read More