उज्जैन। मक्सीरोड पर 14 दिन पहले केसरबाग में हुई चोरी का सुराग पुलिस को मिल गया। पारदी डेरे के चार नाबालिगों ने ताला तोड़ा था। एक को हिरासत में लिया गया है। जिसके पास से एक लाख रूपये नगद बरामद किये गये है। उसके 3 साथी परिवार सहित डेरे से फरार हो गये है। पंवासा थाना क्षेत्र के केसरबाग में 14 मई को कृष्ण कुमार पांचाल के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया था। कृष्ण कुमार परिवार के साथ शहर से बाहर…
Read MoreCategory: उज्जैन
बहन एवं अन्य के साथ घूमने आया था उज्जैन ,मंदिर की भीड में गुमा तो आज तक नहीं मिला महाकाल मंदिर से गायब कानपूर निवासी का डेढ माह बाद भी कोई सुराग नहीं
उज्जैन। उत्तरप्रदेश के कानपूर से महाकाल मंदिर आए वृद्ध का डेढ माह बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। वृद्ध मंदिर के अंदर सामान्य दर्शनार्थियों की भीड में अपनी बहन और साथ आए परिचितों से बिछड गया था उसके बाद से ही उसका पता नहीं चला है। कानपूर निवासी बहन ने महाकाल थाना में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। उत्तरप्रदेश के कानपूर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमुदनी अवस्थी पति स्व. विनोद अवस्थी 70 साल 9 अप्रेल को भगवान श्री महाकाल के दर्शनों के लिए उज्जैन आई थी। उनके साथ…
Read Moreश्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था और महाकाल की सवारियों का सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन में पहली बैठक आयोजित की गई।
दैनिक अवंतिका उज्जैन। श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन व्यवस्था और महाकाल की सवारियों का सुव्यवस्थित आयोजन के लिए शुक्रवार को प्रशासनिक संकुल भवन में पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि पिछले वर्षो में निकाली गई भगवान की सवारियों में जो कमियां राह गई थी वे इस बार पूरी की जाय। अनुभव के आधार पर आवश्यक सुधार भी लागू करने के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाई जाएं। बैठक में श्रावण-भाद्रपद माह में भस्मार्ती के समय परिवर्तन,…
Read Moreई-केवायसी का आज अंतिम दिन अब भी जिले में 60 हजार नहीं पहुंचे पंजीयन होने -40 हजार बच्चों के ई-केवायसी में आधार अपडेट की समस्या
उज्जैन। खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रतिमाह दिए जाने वाले नि:शुल्क खाद्यान्न का लाभ केवल पात्र व्यक्तियों को ही मिले, इसके लिए ई-केवायसी करवाया जा रहा है। ई-केवायसी के लिए 31 मई अंतिम तिथि पूर्व से ही निर्धारित है। जिले में करीब 60 हजार उपभोक्ता अब भी ई केवायसी के लिए नहीं पहुंचे हैं। इससे इन पर शंका के बादल मंडरा रहे हैं। पिछले लंबे समय से खाद्य सुरक्षा कानून के अंतर्गत प्रतिमाह दिए जाने वाले नि:शुल्क खाद्यान्न के लिए ई केवायसी करवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए…
Read Moreएमपी में 12वीं टॉपर छात्र बना एक दिन का विधायक
एमपी में 12वीं टॉपर छात्र बना एक दिन का विधायक 📍 उज्जैन में लोगों की समस्याएं सुनीं, ₹1 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण उज्जैन। मध्यप्रदेश में शिक्षा को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक अनूठी पहल देखने को मिली। उज्जैन के 12वीं कक्षा के टॉपर छात्र को “एक दिन का विधायक” बनाया गया। इस दौरान छात्र ने न सिर्फ जन समस्याएं सुनीं, बल्कि लगभग ₹1 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया। 🏅 शिक्षा के साथ नेतृत्व की सीख टॉपर छात्र को विधानसभा…
Read Moreजेल महानिदेशक ने किया केन्द्रीय जेल का आकस्मिक भ्रमण
उज्जैन। गुरूवार को जेल महानिदेशक गोविंद प्रतापसिंह आकस्मिक भ्रमण पर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ पहुंचे। उनकी अगवानी जेल अधीक्षक मनोज साहू ने की। भ्रमण के दौरान उन्होने वीडियो पेशी के लिये बनाये जा रहे कक्षों के निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ उप अधीक्षक (प्रशा.) जसमनसिंह डावर, नवीन कुमान नेमा, परिवीक्षा अधिकारी वनिता तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक सुरेश गोयल, प्रवीण कुमार मालवीय और जेल स्टॉफ मौजूद रहा। जेल महानिदेशक ने उज्जैन सर्किल में पदस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की और चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुनने…
Read Moreएक्टिवा का तोड़ा था लॉक,लुटेरे दुल्हे का साथ देती थी लिवइन पार्टनर
उज्जैन। वैदेही गार्डन के बाहर खड़ी फिजियो थैरेपिस्ट की एक्टिवा का लॉक तोड़कर पर्स चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से ट्रेस कर लिया। आरोपी से पर्स के साथ उसमें रखी सोने की चेन, दस्तावेज और 4 हजार रूपये बरामद किये गये है। गुरूवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है। विष्णु कालोनी में रहने वाली अंजली पिता राजेन्द्र कुमावत फिजियो थैरेपिस्ट है। 24 मई को रात 8.30 बजे वैदेही गार्डन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। एक्टिवा बाहर…
Read Moreचरक अस्पताल में भर्ती हमले का आरोपी पुलिसकर्मियों के साथ मना रहा था पार्टी -वीडियो सामने आने पर पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड, खूंटी पर टंगी दिखी वर्दी
उज्जैन। सीने में दर्द होने का झांसा देकर केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ में बंद प्राणघातक हमले का आरोपी उपचार के लिये चरक भवन के जेल वार्ड में भर्ती हो गया। जहां पुलिसकर्मियों के साथ शराब पार्टी के साथ जुआं खेल रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद गुरूवार को एसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया। सितंबर 2024 में अनिल सिंदल पर कोतवाली क्षेत्र में सुबह-सुबह उसके भतीजे अजय सिंदल ने प्राणघातक हमला कर दिया था। पुलिस ने मामले में अजय और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया…
Read Moreमहाकाल में भक्त ने दान दिया 200 लीटर पानी क्षमता का कंप्रेसर
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में गाजियाबाद से आई श्रीमती उर्मिला देवी ने गुरुवार को 2 टन कैपिसिटी यानी 200 लीटर पानी की क्षमता वाला चिलर कॉपर पाइप कंप्रेसर दान दिया। मंदिर प्रबंध समिति ने इसे मानसरोवर भवन की छत पर लगे आरो प्लांट में लगा दिया है। समिति के उप प्रशासक एसएल सोनी ने दानदाता का सम्मान किया।
Read Moreउज्जैन मुख्य डाकघर में विशेषज्ञों ने आग बुझाने के तरीके समझाए
उज्जैन। मुख्य डाकघर उज्जैन में गुरुवार को अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण एवं आग बुझाने का डेमो दिया गया। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को आग लगने पर सुरक्षित उपाय करने के प्रति जागरूक करना था। फायर सेफ्टी एक्सपर्ट ने आग लगने के संभावित कारणों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी। इसके बाद, अग्निशमन यंत्र के प्रयोग का प्रदर्शन किया। फायर अलार्म बजने पर कर्मचारियों को संगठित तरीके से सुरक्षित निकासी मार्ग से बाहर निकलने की प्रक्रिया समझाई। उप अधीक्षक सचान सर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुवा। प्रवर अधीक्षक डाकघर कार्यालय…
Read More