BJP-BJD विधायक भिड़े:3 कांग्रेसी विधायकों पर NDA को वोट देने का आरोप; बिहार के 4 विधायकों ने वोटिंग नहीं की

नई दिल्ली।ओडिशा में राज्यसभा की वोटिंग के दौरान BJD और भाजपा के विधायकों के बीच हाथापाई हुई।हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों के लिए सुबह 9 बजे से जारी वोटिंग पूरी हो गई है। जैसी संभावनाएं जताई जा रही थीं, इन चुनावों में वैसा ही कुछ होते दिख रहा है। तीनों राज्यों में क्रॉस वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा असर कांग्रेस के विधायकों पर देखा जा रहा है।बिहार में तीन कांग्रेसी और एक आरजेडी विधायकों ने वोट नहीं डाला है। सभी के फोन भी बंद आ रहे हैं। ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों पर NDA को वोट देने के आरोप लगे हैं।प्रदेश अध्यक्ष भक्त चरणदास ने कहा- कांग्रेस के दासरथी गोमांगो, सोफिया फिरदौस, रमेश जेना ने क्रॉस वोटिंग की है। क्रॉस वोटिंग में BJD के सौभिक बिस्वाल, चक्रमणि कंअर के नाम की भी चर्चा है।हरियाणा में इनेलो के दोनों विधायकों ने वोट नहीं करने का फैसला किया है। तीनों राज्यों की 11 सीटों पर कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। वोटों की गिनती शाम को होगी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment