BJP नेता ने लड़की को गरबा से धक्के देकर भगाया: दूर धकेला; परिजन से भी बदसलूकी:पुलिस से की कार्रवाई की मांग

इंदौर कनकेश्वरी गरबा पंडाल में 15 साल की लड़की के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है। जीजा बाई मंडल के बीजेपी अध्यक्ष कमल चौहान ने लड़की को 3-4 बार धक्का देकर पंडाल से बाहर निकाल दिया। वीडियो में बीजेपी नेता गुस्से में धमकाते नजर आ रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि बीजेपी नेता बैरिकेडिंग कूदकर आते हैं और लड़की के परिजन से बहस करते हैं। इसके बाद वे लड़की से बदसलूकी करते हैं। लड़की कहती है, ‘मुझे हाथ मत लगाना’, लेकिन वे उसकी बांह पकड़कर धक्का देते रहते हैं।वीडियो में लड़की करीब 5-10 फीट दूर जाती दिख रही है। मौके पर मौजूद लोग कमल चौहान को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन वे नहीं रुकते। गाली-गलौज भी की गई। कांग्रेस ने बीजेपी पदाधिकारी को बर्खास्त करने और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment