ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली केंद्र सरकार जल्द ही देशभर में नई टोल नीति लागू करने जा रही है, जिससे हाईवे पर यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार, यह नई टोल पॉलिसी अगले हफ्ते या दस दिनों में लागू की जा सकती है। इसका उद्देश्य टोल वसूली की मौजूदा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और किफायती बनाना है। नई नीति के तहत सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि अब वाहन चालकों को उतना ही टोल शुल्क देना होगा, जितनी दूरी उन्होंने तय की है। यानी…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
बनास नदी में डूबने से 8 युवकों की मौत
ब्रह्मास्त्र टोंक राजस्थान के टोंक शहर में फ्रेजर पुल स्थित बनास नदी में डूबने से मंगलवार को 8 लोगों की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, एएसपी बृजेन्द्रसिंह पहुंचे। इससे पहले स्थानीय लोगों ने बनास नदी में डूबे लोगों को निकालना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि सभी लोग जयपुर के हसनपुरा इलाके के बताए रहे हैं। ईदुलजुहा का पर्व मनाने के बाद जयपुर से 11 दोस्त मंगलवार को टोंक…
Read Moreएमपी में 2 दिन तक तेज गर्मी 28 शहरों में पारा 40 डिग्री पार, यूपी में हीटवेव से 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत
ब्रह्मास्त्र भोपाल मध्यप्रदेश में जून में सूरज के तीखे तेवर है। पिछले 3 दिन से नौतपा जैसी गर्मी है। मंगलवार को 28 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा, जबकि नौगांव में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री पहुंच गया। नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन लू और तेज गर्मी का अलर्ट है। यूपी में हीटवेव से 1000 से ज्यादा चमगादड़ों की मौत: यूपी भीषण हीटवेव की चपेट में है। ललितपुर में गर्मी से 2 दिन…
Read Moreअमेरिका हिंसा- 12 राज्यों के 25 शहरों में प्रदर्शन, लॉस एंजिलिस में शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू ट्रम्प बोले- सुरक्षाबल पूरी ताकत से निपटेंगे
ब्रह्मास्त्र लॉस एंजिलिस अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 5 दिनों से जारी प्रदर्शन के कारण शाम 6 बजे के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बैस ने इमरजेंसी की घोषणा की है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अवैध अप्रवासियों को बाहर निकालने के फैसले के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन अमेरिका के 12 राज्यों के 25 शहरों तक फैल चुका है। सैन फ्रांसिस्को, डलास, आॅस्टिन, टेक्सास और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में भी प्रदर्शन हो रहे हैं। हालात पर काबू पाने के लिए ट्रम्प ने लॉस एंजिलिस में…
Read Moreछत्तीसगढ़ : हाईकोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
बिलासपुर। बिलासपुर के छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी एक संदिग्ध ई मेल के जरिये प्राप्त हुई है। इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए पुलिसकी टीम फौरन डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं इस धमकी के बाद से तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार 9 जून का दिन बेहद तनावपूर्ण रहा जब हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला। यह धमकी ‘मद्रास टाइगर्स फॉर अजमल कसाबझ् नामक…
Read Moreशुभांशु को अंतरिक्ष ले जाने वाला मिशन चौथी बार टला
नई दिल्ली। भारतीय गगनयात्री शुभांशु शुक्ला को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन यानी आईएसएस ले जाने वाला एक्सियम-4 मिशन चौथी बार टाल दिया गया है। इसे आज 11 जून को भारतीय समय अनुसार शाम 5.30 बजे लॉन्च किया जाना था। आॅक्सीजन लीक के कारण इसे टाला गया है। एक्सियम मिशन 4 (एएक्स-4) में चार देशों के चार एस्ट्रोनॉट 14 दिन के लिए स्पेस स्टेशन जाने वाले हैं। शुभांशु आईएसएस पर जाने वाले पहले और स्पेस में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। इससे पहले राकेश शर्मा ने 1984 में सोवियत यूनियन के स्पेसक्राफ्ट…
Read Moreग्रामीण क्षेत्र में पटवारी हल्कों पर ही नहीं पहुंचते हैं, ठप हो रहा है जमीनों को आधार से जोड़ने के लिए अभियान
उज्जैन। ग्रामीण इलाकों में जमीनों को आधार से जोड़ने का अभियान पटवारियों के कारण ठप हो रहा है। बताया गया है कि पटवारी ग्रामीण क्षेत्रों में हल्कों पर ही नहीं पहुंचते है। ये स्थिति उज्जैन जिले की ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश की है। फर्जीवाड़ा रोकने के लिए कार्यक्रम शुरू किया था प्रदेश सरकार ने कुछ हद तक जमीनों का फर्जीवाड़ा रोकने के लिए जमीनों को आधार से जोडऩे का कार्यक्रम शुरू किया था। शुरुआत में राजस्व अमले ने आधार लिंकिंग में रुचि दिखाई थी, लेकिन बाद में काम ही…
Read Moreएसडीआरएफ जवानों ने बचाई महिला की जान
उज्जैन। रामघाट पर मंगलवार सुबह आरती स्थल पर नहाने के लिये पहुंची महिला श्रद्धालु अचानक पैर फिसलने पर गहराई में चली गई। उसे डूबता देख एसडीआरएफ जवान शुभम शर्मा और गौरव पांचाल ने छलांग लगाई और महिला को बचाकर बाहर निकाल लिया। महिला श्रद्धालु गुना के ग्राम चंदेरी की रहने वाली जयकुंवर थी। जिसे परिजनों के साथ रवाना किया। होमगार्ड और एसडीईआरएफ जिला सेनानी संतोष कुमार जाट ने बताया कि क्षिप्रा के सभी घाटों में 3 शिफ्ट में 50 से अधिक जवानों की तैनाती की गई। जिनके द्वारा लगातार घाटो…
Read Moreलोकायुक्त ने 10 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को पकड़ा -मुख्यमंत्री आवास योजना की किश्त जारी करने एवज में मांगी थी घूस
– उज्जैन। लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को पंचायत सचिव को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा है। सचिव ने मुख्यमंत्री आवास योजना की दूसरी किश्त जारी करने के लिये रूपयों की मांग की थी। रिश्वत की राशि देने के लिये उसने वृद्ध महिला के नाती को अपने घर बुलाया था। लोकायुक्त ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त डीएसपी दिनेश पटेल ने बताया कि महिदुपर तहसील के ग्राम बेलखेड़ा में रहने वाले अशोक डाबी ने 6 जून को कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी…
Read Moreपूर्व में कर चुके थे सौदा, 2 दलालों के साथ हिरासत में कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पिता-पुत्र ने किया जमीन बेचने का प्रयास
उज्जैन। 2 भाईयों के बीच संयुक्त जमीन को दिसंबर-मार्च माह में सौदा करने के बाद एक भाई ने अपने पुत्र के साथ मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फिर से जमीन बेचने का प्रयास किया। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। मंगलवार को पिता-पुत्र के साथ 2 दलालों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट में पेश कर पिता-पुत्र को रिमांड पर लिया गया है। दलालों को जेल भेजा गया है। नीलगंगा थाना प्रभारी तरूण कुरील ने बताया कि महाश्वेतानगर में रहने वाले प्रापर्टी कारोबारी महेश परियानी…
Read More