उज्जैन *चक्रतीर्थ पर आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए नवीन स्टील की कुर्सियां लगाई गई* *चक्रतीर्थ विकास एवं सौंदर्यकरण कार्य के अंतर्गत नगर पालिक निगम द्वारा चक्रतीर्थ पर राशी रुपए लगभग 01 करोड़ से अधिक की लागत से विकास एवं सौंदर्य करण के कार्य किए गए हैं साथ ही यहां आने वाले नागरिकों के बैठने के लिए नवीन स्टील की कुर्सियां लगाई जाने का कार्य भी किया गया है इसी के साथ चक्रतीर्थ के नीचे के घाटों एवं स्थलों पर भी 30 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण एवं…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
कांग्रेस के कलेक्ट्रेट घेराव से चक्काजाम की स्थिति :SIR प्रक्रिया में 40 हजार वैध मतदाता नाम हटाने का आरोप,
खरगोन।खरगोन में गुरुवार दोपहर जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट का घेराव करने का प्रयास किया। यह विरोध एसआईआर (SIR) प्रक्रिया के तहत वैध मतदाताओं के नाम सूची से हटाने के खिलाफ था। दोपहर करीब 12:30 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं को अंदर जाने से रोक दिया गया, जिससे चक्काजाम की स्थिति बन गई। लगभग 2 घंटे धरना सभा चली।प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष रवि जोशी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि नाईक के नेतृत्व में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने चित्तौड़गढ़-भुसावल राजमार्ग पर धरना दिया। लगभग दो घंटे चले इस आंदोलन…
Read Moreट्रक में घुसा स्कूटी सवार युवक, मौत:फोरलेन पर खड़ा था हैवी वाहन, ई-बाइक स्कूटी टूटी
रतलाम।रतलाम में फोरलेन पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक पीछे से टकरा गया। युवक ने हेलमेट भी लगा रखा था, वह खुलकर दूर जा गिरा। सिर में चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना में ट्रक चालक की लापरवाही सामने आई है।घटना गुरुवार सुबह करीब 7.40 बजे रतलाम-इंदौर फोरलेन के धराड़ के पुल के आगे की है। मृतक का नाम हर्ष (20) पिता चैनसिंह गुर्जर निवासी डोंगरेधाम कॉलोनी है। हर्ष सुबह अपनी ई-बाइक स्कूटी क्रमांक एमपी 43 जेडएल 0536 से बिलपांक में…
Read Moreट्रम्प को हर महीने बजट का हिसाब देगी वेनेजुएला सरकार:अमेरिका तेल बेचने से कमाए पैसे भेजेगा
वॉशिंगटन डीसी।वेनेजुएला की अंतरिम सरकार हर महीने अमेरिका को बजट का हिसाब देगी। यानी कि उन्हें यह बताना होगा कि महीनेभर में उसे पैसे कहां-कहां खर्च करने हैं। इसके बदले में अमेरिका उस पैसे को रिलीज करेगा, जो वेनेजुएला के तेल बेचने से मिला है।न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने यह जानकारी बुधवार को संसद में दी। रुबियो ने बताया कि अभी शुरुआत में यह पैसा जिस खाते में रखा जाएगा, उसे कतर संभालेगा इसपर डेमोक्रेट सांसदों ने कड़ी आपत्ति जताई।डेमोक्रेट सांसदों ने कहा कि कतर…
Read Moreमेलानिया ट्रम्प की डॉक्यूमेंट्री ब्रिटेन में फ्लॉप:लंदन प्रीमियर में सिर्फ 1 टिकट बिका, अमेजन ने ₹340 करोड़ में राइट खरीदे थे
लंदन। मेलानिया ट्रम्प पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मेलानिया’ ब्रिटेन में फ्लॉप हो गई है। देश के सबसे बड़े सिनेमा संचालकों में से एक व्यू सिनेमा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम रिचर्ड्स ने बताया कि फिल्म को लेकर दर्शकों में लगभग कोई दिलचस्पी नहीं दिख रही है।टिम के मुताबिक, लंदन के इस्लिंगटन इलाके में स्थित एक प्रमुख सिनेमाघर में शुक्रवार को दोपहर 3:10 बजे होने वाले पहले शो के लिए सिर्फ एक टिकट बिका। वहीं शाम 6 बजे के शो के लिए भी महज दो टिकट ही बुक हुए।ब्रिटेन के ब्लैकबर्न,…
Read More– केशव मौर्य स्टैंड नहीं ले सके:उनमें विवेक नहीं; सरकार अहंकार त्याग देती तो सब न होता-अविमुक्तेश्वरानंद
वाराणसी।अगर कोई कहे कि हमें भेजा जाएगा, तब हम जाएंगे, तो इसका मतलब है कि उसमें स्वयं का विवेक नहीं है। विवेकशील व्यक्ति परिस्थिति को देखकर स्वयं निर्णय लेता है। यहां पर सरकार के प्रतिनिधियों को अपना स्पष्ट स्टैंड लेना चाहिए था, जो वे नहीं ले पाए। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सनातन का अपमान करने वाली सरकारें दोबारा नहीं लौटतीं, लेकिन प्रयागराज में ब्रह्मचारी, बटुक, साधु, गृहस्थ, संगम स्नान करने वालों का अपमान किया गया। शंकराचार्य स्वयं सनातनी हैं, तो उनका अपमान सीधे-सीधे सनातन का अपमान…
Read MoreUGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक:केंद्र को नया ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या की बेंच ने कहा कि इसके प्रावधान स्पष्ट नहीं हैं और इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।कोर्ट ने यह टिप्पणी मृत्युंजय तिवारी, एडवोकेट विनीत जिंदल और राहुल दीवान की याचिकाओं पर की, जिनमें आरोप लगाया गया है कि नए नियम जनरल कैटेगरी के छात्रों के साथ भेदभाव करते हैं। UGC ने 13 जनवरी को अपने नए नियमों को नोटिफाई किया था। इनका देशभर में…
Read Moreविक्रमोत्सव-2026 में जुटेंगे देश-विदेश के कलाकार:सोनू निगम करेंगे परफॉर्म,
उज्जैन। उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 का आयोजन 15 फरवरी से 19 मार्च तक होगा। इस उत्सव में देश और विदेश के कलाकार भाग लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में बैठक कर विक्रमोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य का साहस, शौर्य और योगदान भारतीय संस्कृति को मजबूत करता है। नई पीढ़ी को उनके जीवन और कार्यों से जोड़ना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन भव्य हो और अंतरराष्ट्रीय स्तर का नजर आए।विक्रमोत्सव के दौरान उज्जैन में…
Read Moreएडीजी उमेश जोगा परिवहन आयुक्त बने:संचालक खेल राकेश गुप्ता को उज्जैन जोन की कमान, जल्द संभालेंगे कार्यभार
उज्जैन।मध्यप्रदेश गृह विभाग ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। गुरुवार को जारी तबादला आदेश के मुताबिक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा का तबादला कर दिया गया है। शासन ने उन्हें परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। जबकि उज्जैन जोन का दायित्व राकेश गुप्ता को सौंपा है, वह संचालक खेल एवं युवक कल्याण हैं। राकेश गुप्ता का इंदौर में लंबा और प्रभावी कार्यकाल रहा है। वे इंदौर रेंज के आईजी, इंदौर के एसएसपी और बाद में शहर के तीसरे…
Read Moreडांसिंग कॉप रंजीत को मिली सजा:प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक बनाया
इंदौर।इंदौर सहित देशभर में डांसिंग कॉप के नाम से जाने वाले चर्चित ट्रैफिक पुलिसकर्मी रंजीत सिंह को महिला द्वारा लगाए गए आरोपों के मामले में सजा मिली है। पुलिस विभाग द्वारा उन पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक बना दिया गया है। कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 146 रंजीत सिंह वर्तमान पदस्थापना रक्षित केंद्र इंदौर को विभागीय कार्रवाई के आधार पर उच्च पद प्रधान आरक्षक का कार्यवाहक प्रभार वापस लेते हुए मूल पद आरक्षक पर वापस किया गया है। इस मामले में पुलिस विभाग में एडिशनल डीसीपी…
Read More