पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी. वी. आनंद बोस ने दिया इस्तीफा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में गुरुवार शाम अचानक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। करीब साढ़े तीन साल तक इस पद पर रहने के बाद उनका इस्तीफा ऐसे समय आया है जब राज्य में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो रही हैं। इस अचानक फैसले ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और केंद्र-राज्य संबंधों को लेकर नया विवाद भी खड़ा हो गया है। राज्यपाल बोस ने बातचीत में अपने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि…

Read More

अमेरिका ने ईरान के मोबाइल मिसाइल लॉन्च ट्रक को उड़ाया: जंग के बीच बंकर में शादी

तेल अवीव/तेहरान।यूएस सेंट्रल कमांड ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें ईरान के मोबाइल मिसाइल लॉन्च ट्रक को उड़ाया।ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल हमले का आज छठा दिन है। इजराइली और अमेरिकी सेनाओं ने गुरुवार को भी ईरान के अहम ठिकानों पर मिसाइलें दागीं। ईरान के इजराइल और गल्फ देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों के साथ अन्य जगहों पर भी हमले जारी हैं।28 फरवरी को शुरू हुई इस जंग में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई की मौत हो चुकी है। अमेरिका-इजराइल तीन दिन में…

Read More

अमेरिकी सांसद ने:ईरान पर हमले का विरोध कर रहे पूर्व सैनिक का हाथ तोड़ा

तेल अवीव/तेहरान।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज छठा दिन है। इस बीच अमेरिकी संसद में आर्म्ड फोर्स से जुड़ी की सुनवाई के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब अमेरिकी सांसद टिम शीही ने प्रदर्शन कर रहे पूर्व मरीन सैनिक ब्रायन मैकगिनिस को बैठक से बाहर निकलवाया।इस दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उसे जबरन बाहर निकालने की कोशिश की, जिसमें उसका हाथ टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक ब्रायन मैकगिनिस अमेरिका के ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने के फैसले का विरोध कर रहे थे।सुनवाई के दौरान अचानक उन्होंने चिल्लाते हुए…

Read More

नितिन-नीतीश के नामांकन में शाह पहुंचे:बिहार भाजपा के 2-JDU का 1 ; बंगाल TMC के 4 प्रत्याशी ने पर्चा भरा

नई दिल्ली।राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया।बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं, उन्होंने भी नामांकन दाखिल किया है। अब बिहार को नया सीएम मिलेगा। नितिन और नीतीश के नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों कोएल मल्लिक, मेनका गुरस्वामी, राजीव कुमार और बाबुल सुप्रियो ने…

Read More

असम कांग्रेस के 3 MLA विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी भाजपा में शामिल

दिल्ली। असम में विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के तीन वर्तमान विधायक कमलाख्या डे पुरकायस्थ, शशिकांत दास और बसंत दास भाजपा में शामिल हुए।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में गुरुवार को कांग्रेस के पूर्व संयुक्त सचिव परशा बॉब कलिता और तृणमूल कांग्रेस के पूर्व महासचिव कंकन नाथ ने भी भाजपा से जुड़े।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ये विधायक पिछले दो वर्षों से सरकार का समर्थन कर रहे थे। अब बिना किसी शर्त के औपचारिक रूप से पार्टी में आए हैं।

Read More

पार्किंग विवाद में श्रद्धालु से मारपीट:जान से मारने की धमकी दी, पूरे परिवार को पीटा

उज्जैन।उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए जयपुर के परिवार के साथ पार्किंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात नृसिंह घाट ब्रिज के पास हुई। शिकायत के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जयपुर के प्रताप नगर सांगानेर निवासी नितिन चतुर्वेदी परिवार सहित उज्जैन आए थे। रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी महिंद्रा थार (RJ-45-CV-8304) नृसिंह घाट ब्रिज के पास सांवरिया भोजनालय के सामने खड़ी की और घाट पर चले गए।50 रुपए पार्किंग  पर विवाद-शिकायत के…

Read More

:सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ फूट-फूट कर रोई महिलाएं;विधायक को घेरा बीजेपी दफ्तर में घुसीं

उज्जैन।पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशान के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी गुस्सा है। गुरुवार को इस मुद्दे पर करीब 400 से ज्यादा लोग विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के आगर रोड स्थित दफ्तर जा पहुंचे। विधायक ने लोगों को समझाइश दी और कार से कहीं जाने लगे। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी को बीच में ही रोक लिया। लोग विधायक को भाजपा कार्यालय भी ले गए यहां महिलाएं रोते हुए दफ्तर के भीतर घुस गईं और जमकर नारेबाजी…

Read More

मां के सामने 5वीं मंजिल से कूदा युवक,मौत:टहलने के दौरान पुलिस पर थप्पड़ मारने के आरोप;

इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित ताप्ती परिसर में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक युवक ने पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना रात करीब 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। मृतक की पहचान राज (23) पिता मनोज मकवाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गर्मी लगने के कारण वह रात में अपनी मल्टी के नीचे टहल रहा था। चौकीदार ने उससे देर रात घूमने की वजह पूछी। इसी दौरान वहां पुलिस की गाड़ी भी पहुंच गई।जानकारी के मुताबिक पुलिसकर्मी…

Read More

सैकड़ों की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने धधकते अंगारों पर चले

म्हिदपुर रोड। बुधवार को धुलेडी पडवी को अलग-अलग गांवों में मनाते हुए शिव मंदिरों में आयोजित चूल के आयोजनों में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे धधकते अंगारों से भरी चूल में गुजर कर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उन्हें कलश का जल चढ़ाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झरावदा झुटावद तथा इसन खेड़ी गांवों में चूल के आयोजन संपन्न हुए जहां मंदिरों के पुजारियों ग्राम पटेल आदि ने पूजा-अर्चना कर इंगोरिया धुलेंडी के दूसरे दिन मन्नत पूरी करने श्रद्धालु धधकते अंगारों पर चले। धुलेंडी पर चंद्र ग्रहण…

Read More

ड्रोन से पकड़े गए 8 जुआरी:एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार, होली पर 50 बदमाश नजरबंद

इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने ड्रोन की मदद से जुआ खेल रहे 8 लोगों को पकड़ लिया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए ड्रोन उड़ाया गया था। ड्रोन देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 6,400 रुपए जब्त किए गए हैं।बुधवार को होली के मौके पर डीसीपी आनंद कल्यादगी के निर्देश पर इलाके में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान दिग्विजयनगर मल्टी में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विक्रम डाबर, सुनील जाट, सन्नी राठौर, सोहन सीताराम, मंशाराम…

Read More