🐆 MP का पहला टाइगर रिजर्व जहां साथ रहेंगे बाघ, तेंदुआ और चीता — 15 साल पुराना सपना साकार होने की कगार पर! सागर। मध्य प्रदेश के वीरांगना रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व (पूर्व में नौरादेही) में अब बाघ और तेंदुए के साथ चीता भी नजर आएंगे। ये भारत का पहला ऐसा टाइगर रिजर्व बनने जा रहा है जहां ‘बिग कैट फैमिली’ के तीनों प्रमुख शिकारी एक साथ रहेंगे। करीब 15 साल पहले तैयार की गई चीता पुनर्वास योजना अब मूर्त रूप लेने जा रही है। चीता मेटा पॉपुलेशन प्रोजेक्ट के…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
80 वर्षों बाद फिर सजेगा लोकतंत्र का दरबार — राजबाड़ा के गणेश हाल में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक
80 वर्षों बाद फिर सजेगा लोकतंत्र का दरबार — राजबाड़ा के गणेश हाल में ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक इंदौर। इंदौर के गौरवशाली इतिहास के प्रतीक राजबाड़ा के गणेश हाल में 20 मई 2025 को राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक आयोजित की जाएगी। ये आयोजन सिर्फ एक प्रशासनिक गतिविधि नहीं, बल्कि इतिहास में एक नई लोकतांत्रिक परंपरा की वापसी है। आखिरी बार 1945 में राजबाड़ा में होलकर राजाओं का दरबार सजा था। इसके बाद पहली बार इस ऐतिहासिक स्थल पर जनहित के निर्णय लिए जाएंगे, जहां कभी साम्राज्यिक फैसले लिए जाते थे।…
Read Moreफेमस यूट्यूबर ज्योति गिरफ्तार, पाक के लिए जासूसी के आरोप, पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से थे गहरे संबंध, 3 बार वहां जा चुकी
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है। हिसार पुलिस ने शनिवार को ज्योति को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की रिमांड पर ले लिया। पिछले एक हफ्ते में ज्योति के अलावा हरियाणा से 3 और पंजाब से 3 पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट किए। हिसार पुलिस के मुताबिक, 15 मई को डीएसपी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम ने ज्योति को उसके घर से हिरासत में लिया। उसके खिलाफ हिसार सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया है।…
Read Moreफर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी के कॉल सेंटर पर छापा
इंदौर में 6 महीने से चल रहा था, 10 लड़कियां करती थीं बाहरी राज्यों में कॉल ब्रह्मास्त्र इंदौर पिछले छह महीने से इंदौर में फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी का कॉल सेंटर चल रहा था। शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने छापा मारा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 10 लड़कियां यहां कॉलिंग के लिए रखी थी। क्राइम ब्रांच को प्रदीप बंसल नामक व्यक्ति ने शिकायत की थी। जिसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में तफ्तीश शुरू की और यहां पर छापा मारा। टीम ने यहां…
Read Moreइंदौर में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का मामला, आरोपियों की तलाश में बिहार गई पुलिस
ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के गांधी नगर क्षेत्र में मेट्रो की कंस्ट्रक्शन कंपनी के एक कर्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। ये भी कहा कि पूरा भारत एक रात में साफ हो जाएगा। एक आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद जावेद पिता किताब अंसारी के रूप में हुई थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले में श्री राजपूत करणी सेना की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने देश विरोधी गतिविधियों और पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज…
Read Moreविजय शाह ने मांगी सेफ पॉलिटिकल फ्यूचर की गारंटी
अब एमपी बीजेपी कोर्ट और दिल्ली के इशारे के इंतजार में, विपक्षी दल विजय शाह को मंत्री पद से न हटाने को लेकर सवाल उठा रहे ब्रह्मास्त्र भोपाल 12 मई को महू के मानपुर थाना क्षेत्र के रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के जनजातीय कार्यमंत्री कुंवर विजय शाह ने पहलगाम हमले का बदला लेने चलाए गए आॅपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी को आतंकवादियों की बहन बता दिया। मंत्री के इस बयान पर हंगामा मचा तो उन्हें पार्टी के संगठन महामंत्री ने आॅफिस बुलाकर फटकार…
Read Moreइसरो के 101वें सैटेलाइट का लॉन्च विफल, तीसरे स्टेज में गड़बड़ी आई
इसरो चीफ बोले- हम जांच कर रहे ब्रह्मास्त्र हरिकोटा इसरो ने रविवार सुबह 5.59 मिनट बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से पोलर सैटेलाइट लॉन्चिंग व्हीकल के जरिए अपना 101वां सैटेलाइट ईओएस-09 (अर्थ आॅब्जर्वेटरी सैटेलाइट) लॉन्च किया, लेकिन ये लॉन्चिंग सफल नहीं हो सकी। पहले और दूसरे फेज में सफल होने के बाद तीसरे फेज में ईओएस-09 में गड़बड़ी का पता चला। इसरो चीफ वी नारायणन ने कहा- आज 101वें प्रक्षेपण का प्रयास किया गया, पीएसएलवी-सी61 का प्रदर्शन दूसरे चरण तक सामान्य था। तीसरे चरण में आॅब्जरवेशन के कारण…
Read Moreमेक्सिकन नेवी का जहाज न्यूयॉर्क में ब्रिज से टकराया, 19 लोग घायल, 2 की मौत
ब्रह्मास्त्र वाशिंगटन अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज कुआउतेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम को 8.30 बजे हुई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकराता नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया कि जहाज के टकराने से 19 लोग घायल हो गए और 2 की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया के अनुसार, कुआउतेमोक पर करीब 277 क्रू मेंबर…
Read Moreहांसी में फिर पकड़े 26 बांग्लादेशी
ब्रह्मास्त्र हांसी हिसार जिले के हांसी में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। एक सप्ताह के अंदर यह दूसरा मामला है। शहर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार हांसी-तोशाम रोड स्थित कोहिनूर ईंट भट्ठे से शनिवार 26 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। इनमें 8 पुरुष, 5 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। सभी को शहर थाना हांसी लाकर पूछताछ की गई। रात को हांसी की एक धर्मशाला में इन सभी नागरिकों को कड़ी सुरक्षा के साथ ठहराया गया। गौरतलब है कि पिछले…
Read Moreकेदारनाथ यात्रा की दूरी अब 5 किमी हुई कम, 12 साल बाद खुला रामबाड़ा-गरुड़ चट्टी मार्ग
ब्रह्मास्त्र केदारनाथ केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद बंद हुआ रामबाड़ा से गरुड़ चट्टी तक का ऐतिहासिक पैदल मार्ग अब दोबारा श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। यह मार्ग पहले गौरीकुंड से केदारनाथ तक की यात्रा को सुगम बनाता था। आपदा के बाद प्रशासन ने नया वैकल्पिक मार्ग बनाया, जिससे दूरी 14 किमी से बढ़कर 21 किमी हो गई थी। अब पुराने मार्ग के पुन: शुरू होने से यह दूरी घटकर लगभग 16 किमी…
Read More