बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद, बम धमाके की प्लानिंग कर रहे थे ब्रह्मास्त्र हैदराबाद हैदराबाद में आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन पर बम धमाके की साजिश रचने का आरोप है। रविवार को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बम ब्लास्ट होने से बचा लिया। संदिग्ध आतंकियों की पहचान सिराज उर रहमान (29) और सैयद समीर (28) के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि इन दोनों को सऊदी अरब में एक्टिव आईएसआईएस मॉड्यूल से निर्देश मिल…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हड्डियों तक फैली बीमारी
वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को प्रोस्टेट कैंसर हो गया है। यह अब हड्डियों तक फैल चुका है। बाइडेन के आॅफिस ने रविवार को बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। 82 साल के बाइडेन ने पिछले हफ्ते पेशाब में दिक्कत होने पर डॉक्टर को दिखाया था। जांच के बाद बीते शुक्रवार को उन्हें इस बीमारी का पता चला। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बाइडेन की बीमारी को लेकर कहा- मेलानिया और मैं उनकी बीमारी के बारे में जानकर दुखी हैं। हम जिल बाइडेन और उनके परिवार के…
Read Moreउज्जैन में आज सिंदूर शौर्य यात्रा निकलेगी, सशस्त्र सेनाओं को समर्पित विशेष वाहन रैली उज्जैन। आज शहर में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में एक भव्य सिंदूर शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा मातृ शक्तियों द्वारा आयोजित की गई है और इसे उज्जैयिनी वीरांगना मंच के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। 🚩 विशाल वाहन रैली का शुभारंभ शाम 4 बजे क्षीरसागर सागर मैदान से होगा शाम 4:00 बजे से क्षीरसागर सागर मैदान से यह भव्य वाहन रैली शुरू होगी, जिसमें अनेक वाहनों का तिरंगा मय जुलूस निकलेगा। इसमें नागरिकों की भी बड़ी भागीदारी रहने की उम्मीद है, जो देशभक्ति और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना से ओतप्रोत हैं। 🚩 शहीद पार्क पर शाम 6 बजे होगा समापन इस रैली का समापन शाम 6:00 बजे शहीद पार्क पर होगा, जहां पर राष्ट्रीय गीत और तिरंगा यात्रा के अंतर्गत राष्ट्रगान एवं ज्ञापन भी प्रस्तुत किया जाएगा। यह कार्यक्रम सशस्त्र सेनाओं के सम्मान और उनके बलिदान को याद करने का एक भावुक अवसर होगा। 🚩 कार्यक्रम संयोजिका और सह-संयोजिका का मार्गदर्शन इस आयोजन की संयोजिका हैं श्रीमती सीमा वैद्य, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह यात्रा संभव हो पा रही है। इसके साथ ही, वाहन रैली की सह-संयोजिका श्रीमती संध्या सोलंकी हैं, जो तिरंगा मय यात्रा के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उज्जैन के नागरिकों से अपील है कि वे इस राष्ट्रीय आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लें और भारतीय सशस्त्र सेनाओं को सम्मानित करने के इस पावन मौके को सफल बनाएं।
उज्जैन में आज सिंदूर शौर्य यात्रा निकलेगी, सशस्त्र सेनाओं को समर्पित विशेष वाहन रैली उज्जैन। आज शहर में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सम्मान में एक भव्य सिंदूर शौर्य यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा मातृ शक्तियों द्वारा आयोजित की गई है और इसे उज्जैयिनी वीरांगना मंच के बैनर तले आयोजित किया जा रहा है। 🚩 विशाल वाहन रैली का शुभारंभ शाम 4 बजे क्षीरसागर सागर मैदान से होगा शाम 4:00 बजे से क्षीरसागर सागर मैदान से यह भव्य वाहन रैली शुरू होगी, जिसमें अनेक वाहनों का तिरंगा…
Read Moreलव जिहाद के मुख्य आरोपी का लिया रिमांड
उज्जैन। घट्टिया तहसील के ग्राम बिछडौद में 2 सप्ताह पहले लव जिहाद का बड़ा मामला सामने आया था। नाबालिगों को ब्लैकमेल कर अश्लील वीडियो बनाये जा रहे थे। एक वीडियो वायरल होने पर ग्रामीणों के साथ हिन्दू संगठन में आक्रोश फैल गया था। तनाव की स्थिति बनने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला था और लव जिहाद से जुड़े एक नाबालिग सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें मुख्य आरोपी फरमान मंसूरी होना सामने आया था। जिसने पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रयास किया था, पुलिस ने उसका शार्ट एनकाउंटर…
Read Moreयुवक ने थैली में छुपा रखा था 1 किलो 100 ग्राम गांजा
उज्जैन। थैली में गांजा छुपाकर ठिकाने लगाने की फिराक में निकले युवक की खबर मिलते ही पुलिस ने उसकी घेराबंदी की। युवक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। उसे पीछा कर पकड़ा गया। थैली जप्त की गई तो उसमें रखा 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हो गया। युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा गया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि भूखी माता मंदिर मार्ग पर एक युवक के पास थैली में गांजा रखा होने और किसी को इंतजार करने…
Read Moreहिरासत में आये कंजरों ने कबूली वाहन चोरी की वारदातें
उज्जैन। जहरीली शराब के साथ बाइक पर सवार 2 कंजर समुदाय के युवको को माकडोन पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार रात पकड़ा था। उनके पास मिली बाइक चोरी की होना सामने आई थी। दोनों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में चोरी के 2 वाहन ओर बरामद हो गये। माकडोन थाना प्रभारी प्रदीपसिंह राजपूत ने बताया कि चकिया फंटा ग्राम डेचली-कपेली मार्ग से 74 हजार की बाइक पर सवार 2 युवको को 10 लीटर जहरीली शराब के साथ पकड़ा गया था। पूछताछ में दोनों के…
Read Moreफिल्मी अंदाज में दौड़ी 5 गांवो तक पुलिस की गाड़ी – पिकअप में भरे थे मवेशी, मिली 60 लीटर शराब
उज्जैन। प्रभात गश्त में रविवार सुबह सूचना मिली कि पिकअप में वध के लिए मवेशी लेकर दो लोग जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पिकअप को रोकने के लिए फिल्मी अंदाज में पुलिस को पांच गांव के बीच सौ किलोमीटर तक अपनी गाड़ी दौड़ना पड़ गई। आखिरकार पिकअप को रोका गया। मवेशियों के साथ जहरीली शराब भी बरामद हो गई। भाटपचलाना पुलिस रविवार तड़के प्रभात गश्त कर रही थी, तभी खबर मिली की रतलाम के ग्राम कमेड से 2 व्यक्ति बिना नंबर की पिकअप गाड़ी में मवेशियों को…
Read Moreइंगोरिया में हुई हत्या का 24 घंटे में खुलासा चरित्रशंका में पति ने दबाया था पत्नी का गला
उज्जैन/इंगोरिया। ग्राम बलेडी में शनिवार सुबह 2 बच्चों की मां घर में मृत पड़ी मिली थी। जांच में मारपीट होना और गला दबाया जाना सामने आया था। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की और 24 घंटे में हत्या का सुराग तलाशकर मृतिका के पति को हिरासत में ले लिया। चरित्रशंका में उसने हत्या का अंजाम दिया था। इंगोरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बलेड़ी में रहने वाले कनीराम पिता भैरूलाल ने शनिवार सुबह पुलिस को सूूचना देकर बताया था कि उसकी बहू सपना घर में मृत अवस्था में पड़ी है।…
Read Moreसेना के सम्मान में कांग्रेस ने निकाली जय हिंद तिरंगा यात्रा यात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जय हिन्द, वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारो से गूंज उठी अवंतिका नगरी
उज्जैन। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में रविवार को कांग्रेस द्वारा जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा महाकाल चौराहे से शुरू हुई जो गुदरी चौराहा, पटनी बाजार होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची। यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर निकाली गई। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में जय हिन्द यात्रा निकाली गई। देश की वीर सेना के सम्मान में निकली भव्य जय हिन्द तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई।…
Read Moreइस्कॉन मंदिर में नौका विहार कर रहे राधा-कृष्ण, हजारों भक्त उमड़ रहे
\ दैनिक अवंतिका उज्जैन। भरतपुरी स्थित इस्कॉन मंदिर में ज्येष्ठ मास में भगवान श्री कृष्ण राधा रानी के संग नौका विहार कर रहे हैं। भीषण गर्मी से राहत के लिए मंदिर में सात दिनी नौका विहार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया नौका विहार के लिए मंदिर परिसर में सरोवर का अस्थाई निर्माण किया गया है। यह उत्सव नृसिंह जयंती से प्रारंभ हुआ था। भगवान के विग्रह के रूप में निर्मित प्रतिमा को नौका में विराजित करने से पहले चंदन का लेपन कर किया…
Read More