18 वर्षीय महिला की चाकूओं से गोदकर हत्या

ब्रह्मास्त्र जबलपुर एमपी के जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित देवताल की पहाड़ी में शुक्रवार 9 मई की दोपहर एक 18 वर्षीय युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवती का शव खून से सना हुआ हालत में पहाड़ी पर पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। फिलहाल पुलिस अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है। मृतका की पहचान लक्ष्मी अहिरवार (18) के रूप में हुई है, जो मूलत: खजुराहो की रहने वाली…

Read More

भोपाल, इंदौर-उज्जैन में आंधी-बारिश का अलर्ट

ब्रह्मास्त्र भोपाल भोपाल, इंदौर, उज्जैन-जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 40 से अधिक जिलों में शनिवार को भी मौसम बदला रहेगा। मौसम विभाग ने इन जिलों में आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जिन जिलों में मौसम बदला रहेगा, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, भिंड, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, खरगोन जिले शामिल हैं। वहीं, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मंडला, बालाघाट, सिवनी, कटनी…

Read More

भारत ने पाकिस्तान के 4 एयरबेस पर हमला किया, सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड तबाह, जम्मू शहर में पाक के हवाई हमले जारी

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली पाकिस्तान के शनिवार रात को हमले के बाद भारत ने उनके कम से कम 4 एयरबेस पर हमला किया। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने शनिवार को एक वीडियो जारी किया है। इसमें पाकिस्तान के सियालकोट में आतंकी लॉन्चपैड की फुटेज है, जिसे बीएसएफ ने तबाह कर दिया है। ड्रोन यहीं से दागे जा रहे थे। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात 7.47 से रात 10.57 के बीच पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के 26 शहरों…

Read More

भारत-पाक युद्ध के बीच आंतरिक सुरक्षा पुख्ता करने मैदान में उतरी पुलिस -सुबह निकाला फ्लैग मार्च, दोपहर बाद होटल-लॉजों में सर्चिंग अभियान

उज्जैन। भारत-पाक सीमा पर युद्ध जैसे हालातों के बीच शहर की आतंरिक सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मैदान संभाल लिया है। शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च निकाला गया। दोपहर बाद होटल-लॉजों के साथ किरायदारों की जानकारी जुटाने के लिये सर्चिंग शुरू की गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये निगरानी रखी जा रही है। जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने और नागरिको में सुरक्षा की भावना को अधिक सुद्ढ् करने के उद्देश्य से पुलिस पुलिस अधीक्षकके निदेर्शानुसार शुक्रवार सुबह फ्लैग मार्च का आयोजन किया…

Read More

व्यापारी को 47 लाख की चपत लगाकर गायब हुआ दोस्त -बंद खातों के दिये चैक, अनुबंध पत्र कराया था तैयार

उज्जैन। निजी और व्यवसायिक आवश्यकता का हवाला देकर व्यापारी दोस्त से 47 लाख रूपयों को ट्रांजेक्शन अपने खाते में कराने के बाद युवक लापता हो गया। रूपये लेने के दौरान उसने 7 चैक दिये थे और अनुबंध पत्र तैयार कराया था। चैक बंद खाते का होने पर व्यापारी ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर दर्ज कराई। जांच के बाद मामले में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने बताया कि महात्मा गांधी मार्ग पर रहने वाले श्रेयांश पिता सुरेन्द्र कुमार जैन किराना व्यापारी है।…

Read More

भोपाल-बैतूल हाइवे से पकड़ाये ट्रक चोरी करने वाले बदमाश -सीसीटीवी कैमरों से ट्रेस किया रास्ता, 2 दिन की रिमांड पर पूछताछ

उज्जैन। होलेंड मशीन की सपोर्ट गाडी ट्रक चोरी करने वाले पांच बदमाशों को 2 दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने भोपाल-बैतूल हाइवे से होशंगाबाद-भोपाल पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की पूछताछ के लिये रिमांड पर लिया गया है। बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि 7 मई को कस्बे में रहने वाले राजेश बारोड़ ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके खाली प्लाट पर खड़ा होलेंड मशीन की सपोर्ट गाड़ी (महिन्द्र ट्रक के चेचिस से निर्मित) रात…

Read More

बाइक के सामने आई गाय को देख बिगड़ा संतुलन,2 थाना क्षेत्र से बदमाशों ने चुराई तीन बाइक

उज्जैन। पानबिहार पुलिया के पास शुक्रवार दोपहर को बाइक पर सवार वृद्ध दंपति मदनलाल पिता बापूलाल पांचाल 64 साल और आनंदीबाई 60 वर्ष हादसे का शिकार हो गये। घायल दंपति को लोगों की मदद से उन्हे उपचार के लिये चरक अस्पताल लाया गया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गये थे। पुत्र धर्मेन्द्र ने बताया कि माता-पिता महिदपुर शादी में शामिल होने गये थे। जहां से वापस बाइक से लौट रहे थे। बाइक के सामने अचानक दौड़ती हुई गाय आ गई। जिससे संतुलन बिगड़ने पर घायल हुए है। मामले में…

Read More

महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए सोने-चांदी के दान की जांच की जाएगी – समिति शीघ्र लगाने जा रही टेस्टिंग मशीन, सामग्री जमा करने वाले कर्मचारियों को सुविधा

    दैनिक अवंतिका उज्जैन।  ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में देशभर के श्रद्धालुओं द्वारा दान में दिए जाने वाले सोने-चांदी के आभूषण आदि की जांच की जाएगी। मंदिर समिति इसके लिए शीघ्र ही सोने-चांदी के टंच टेस्टिंग करने वाली मशीन लगाने जा रही है।  इस संबंध में मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया है। समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने समिति के सदस्यों से चर्चा करने के बाद इसके आदेश दे दिए है। आपको बता दे कि मंदिर में रोजाना दर्शन के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं में कई…

Read More

सिंहस्थ में रेगुलर ट्रेनें उज्जैन रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी – 2028 की तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं के लिए तैयार होंगे अलग स्टेशन 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  सिंहस्थ के दौरान रेगुलर ट्रेनें उज्जैन रेलवे स्टेशन से नहीं गुजरेंगी। इनके लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए जाएंगे। मक्सी और नागदा रेलवे स्टेशन का विशेष उन्नयन किया जाएगा। इन स्टेशनों से सिंहस्थ मेला स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। उज्जैन में सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने रेलवे के साथ भी अलग से तैयारियां शुरू कर दी है। कलेक्टर ऑफिस में उज्जैन के संभागायुक्त संजय गुप्ता, डीआरएम अश्विन कुमार और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह इसे लेकर बैठक कर चुके हैं। अफसरों ने लाखों श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए…

Read More

आधुनिकता का उपयोग लेकिन संधारण की व्यवस्था नहीं अत्याधुनिक स्ट्रीट लाईट का पाथ-वे अंधेरे में -शहर के अधिकांश क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटों की हालत खराब

  उज्जैन। नगर निगम ने शहर में अत्याधुनिकता के काम तो कर दिए लेकिन उनकी मरम्मत को लेकर उसकी उदासीनता और व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाईट को लेकर आमजन में नगर निगम का संदेश अच्छा नहीं जा रहा है। नगर निगम की नकारात्मक छवि उजागर हो रही है। कुछ साल पहले महानंदा नगर स्पोर्टस एरिना क्षेत्र के आसपास पाथ-वे बनाया गया था। अत्याधुनिक आटो स्ट्रीट लाईट लगाई गई थी,सुधार के अभाव में अधिकांश लाईंटें बंद है और शाम के साथ रात्रि में पैदल वाक करने वाले अंधेरे में ही घूमते…

Read More