सांसद प्रिया-क्रिकेटर रिंकू की रिंग सेरेमनी 8 जून को

ब्रह्मास्त्र वाराणसी जौनपुर की मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 8 जून को लखनऊ के सेवन स्टार होटल में रिंग सेरेमनी में होगी। शादी करीब 6 महीने बाद 18 नवंबर को वाराणसी के होटल ताज में होगी। यह जानकारी प्रिया के विधायक पिता तूफानी सरोज ने दी। उन्होंने बताया- रिंग सेरेमनी में रिंकू और मेरे परिवार के करीबी लोग मौजूद रहेंगे। जबकि शादी में राजनेता, फिल्म स्टार और उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। शादी पारंपरिक तरीके से…

Read More

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे का अश्लील वीडियो वायरल

पत्नी ने थाने में दी प्रताड़ना की शिकायत, दूसरी महिलाओं के साथ बनाता था अश्लील वीडियो ब्रह्मास्त्र मैनपुरी भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला का कहना है कि उसका पति एक अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध रखता है और उनके अश्लील वीडियो बनाकर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। वायरल हो रहे करीब 130 अश्लील वीडियो शहर के विभिन्न होटलों और रेस्टोरेंट्स में शूट किए गए हैं। इस पूरे मामले के सामने आने के बाद आरोपी युवक की पत्नी ने…

Read More

महिला को डिजिटल गिरफ्तारी का झांसा देकर डेढ़ करोड़ का साइबर ठगी

रांची। झारखंड प्रदेश की राजधानी रांची से साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल दुबई से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह ने एक महिला को केंद्रीय जांच एजेंसी का अफसर बनकर पहले डिजिटल गिरफ्तार किया और फिर उनसे एक करोड़ चालीस लाख रुपये की ठगी कर ली। मामले की शिकायत मिलने के बाद सीआईडी ने तेलंगाना और मिजोरम से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों की पहचान बी इशाक अहमद, कुनापुली सुब्रमण्या शर्मा और लालदुहसांगा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

शरीफ बोले- चीन-सऊदी नहीं चाहते हम वहां भीख मांगने जाएं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के दोस्त मुल्क नहीं चाहते हैं कि हम उनसे भीख मांगने जाए। यह बात उन्होंने क्वेटा में कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में सैनिकों संबोधित करते हुए कही। शरीफ ने कहा- चीन, सऊदी अरब, तुर्किये, कतर, वअए सब पाकिस्तान के भरोसेमंद दोस्त हैं। वे हमसे उम्मीद करते हैं कि हम उनके साथ ट्रेड, कॉमर्स, इनोवेशन, डेवलपमेंट, शिक्षा, स्वास्थ्य, और इन्वेस्टमेंट में शामिल हों। उन्होंने जोर देकर कहा- वे अब और नहीं चाहते कि हम उनके यहां भीख का कटोरा लेकर जाएं।

Read More

कोरोना के 3207 एक्टिव केस, केरल-महाराष्ट्र में 60 फीसदी मामले

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या 3207 पहुंच गई है। केरल में सबसे ज्यादा 1147 मामले हैं। महाराष्ट्र एक्टिव केसेज के मामले में दूसरे नंबर पर है। शुक्रवार को राज्य में 84 नए केस सामने आए, यहां अब 681 मरीज हैं। देश के 60 फीसदी एक्टिव केस इन्हीं दो राज्यों में हैं। कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं। कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को 63 साल के एक बुजुर्ग की मौत…

Read More

हिन्दू जागरण मंच ने किया महाकाल थाने का घेराव होटल में हिन्दू युवती के साथ मिला मुस्लिम युवक

उज्जैन। होटल में हिन्दू युवती के साथ मिले मुस्लिम युवक का मामला सामने आने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने महाकाल थाने का घेराव कर दिया। होटल का लायसेंस निरस्त करने की मांग रखी गई। पुलिस ने जांच के बाद होटल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। वहीं मुस्लिम युवक को प्रतिबंधात्मक धारा में जेल भेजा गया। लोहे का पुल क्षेत्र में होटल हिन्दम पैलेस में हिन्दू युवती के साथ मुस्लिम युवक के बाहर से आकर रूकने की खबर मिलने पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच…

Read More

रात 9.30 बजे लोहे का पुल पर युवक की चाकू मारकर हत्या – क्षेत्र में फैली सनसनी घटनास्थल पर जमा हुई भीड़, 2 हमलावरों की तलाश

उज्जैन। लोहे का पुल क्षेत्र में वॉच टॉवर के नीचे शनिवार रात 9.30 बजे के लगभग एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटनाक्रम के बाद हमला करने वालों में 2 युवको के शामिल होने की जानकारी सामने आई। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई थी। महाकाल थाना क्षेत्र के लोहे का पुल क्षेत्र में रात 9 बजे के लगभग सब कुछ सामान दिखाई दे रहा था। तभी कुछ देर बाद अचानक वॉच टॉवर के नीचे भगदड़ की स्थिति बनी। लोग कुछ समझ पाते एक युवक खून…

Read More

एक्सीडेंट में घायल ने 12 दिन बाद तोड़ा दम

उज्जैन। कार्तिक मेला ग्राउंड के पास 18 मई को बाइक पर सवार चंद्रशेखर पिता पीरूलाल गोमे 25 वर्ष निवासी जीवाजीगंज को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल होने पर उसे परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 12 दिन चले उपचार के बाद शुक्रवार-शनिवार रात उसकी सांसे थम गई। घायल की मौत होने की खबर मिलने पर महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के बाद एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया गया था। अज्ञात वाहन की तलाश कैमरों के माध्यम से की…

Read More

खड़ी ट्राली से टकराया बाइक सवार, मौत

उज्जैन। ग्राम नारायणा और लाखाखेड़ी के बीच शुक्रवार रात बाइक पर सवार सजन पिता लालसिंह राजपूत निवासी ग्राम नारायणा रास्ते में खड़ी ट्राली से टकरा गया। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिये आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज लाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शनिवार सुबह परिजनों ने बताया कि सजनसिंह के भानेज के यहां बेटी हुई थी। जिसे देखने के लिये लाखाखेड़ी जा रहा था। रास्ते में दुर्घटना हो गई। चिमनगंज थाना पुलिस का कहना था कि दुर्घटनास्थल महिदपुर थाना क्षेत्र का है। मर्ग डायरी जांच के लिये…

Read More

ससुराल में हुई मारपीट के बाद खाया जहरीला पदार्थ

उज्जैन। नीलगंगा थाना क्षेत्र के अजीतनगर में रहने वाले रवि पिता सुनील यादव 38 वर्ष की शनिवार को निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि रवि ने 3 दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह पिछले 5-6 माह से अपने ससुराल भवानीमंडी में पत्नी के साथ रह रहा था। कुछ दिन पहले ससुराल में उसका विवाद हुआ था। ससुराल वालों ने मारपीट की थी। उसके बाद कुछ दिन पहले वह उज्जैन अपने घर आ गया था, लेकिन…

Read More