खुसूर-फुसूर एक मुश्त तीन माह खाद्यान्न में लफडा न हो जाए देश की सरकार ने कोरोना काल में गरीबों का ध्यान रखते हुए नि:शुल्क अनाज दिया। उसके बाद से यह योजना तकरीबन प्रदेश के साथ मिलकर निश्चित ही हो गई। गरीबों को सरकार की यह सहायता बहुत ही मददगार है। हाल ही में सरकार ने वास्तविक गरीबों तक इस खाद्यान्न के पहुंचने को लेकर अच्छे कदम उठाए हैं। इसके तहत ई-केवायसी हितग्राहियों की करवाई गई है। प्रदेश के सभी जिलों में जितना खाद्यान्न जा रहा था उसके एवज में हितग्राहियों…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
किसान संघ पहुंचा प्रशासनिक झोन,नारेबाजी कर ज्ञापन सौंपा बेमौसम वर्षा से प्याज की फसल बिगडी,सर्वे,मुआवजा की मांग -कृषि,उद्यानिकी विभाग ने वर्षा को लेकर चेतावनी नहीं दी,सर्वे भी नहीं किया
उज्जैन। बेमौसम बारिश ने किसानों की प्याज की फसल बिगाड दी है। इसके सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर सोमवार को भारतीय किसान संघ प्रशासनिक जोन कलेक्टोरेट पहुंचा और यहां नारेबाजी कर अपनी 8 मांगों के संबंध में एक ज्ञापन कलेक्टर के नाम तहसीलदार आलोक चौरे को दिया है। मांगों में कृषि भूमि की गाईड लाईन बढाने के मुद्दे पर भी किसान संघ मुखर हुआ है। भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बहादुरसिंह आंजना ने बताया कि उज्जैन जिले के लगभग सभी क्षेत्रों में पिछले एक माह से लगातार बारिश…
Read Moreनानाखेड़ा सी-21 माल के समीप सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर नहीं लग पा रहा ब्रेक पिछले दिनों सड़क पर हुए डामरीकरण के दौरान एक साइड के स्पीड ब्रेकर हटाए तेज गति से वाहन दौड़ा रहे चालक
उज्जैन। शहर के प्रमुख मार्गो की सड़क पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग पा रहे हैं। इसके चलते वाहन चालक अपने वाहन को तेज गति से दौड़ा रहे हैं। वाहनों की तेज रफ्तार राहगीरों व क्षेत्र वासियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इस कारण हमेशा दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। नानाखेड़ा क्षेत्र में सी-21 माल के समीप बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां की सड़क पर पिछले दिनों दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए गए थे लेकिन कुछ दिनों पहले…
Read Moreइंदौर में फिर मिले कोरोना मरीज, 7 एक्टिव केस
देवास सहित तीन युवक संक्रमित, हल्के लक्षण के बाद किया होम आइसोलेट ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर में रविवार को कोरोना के तीन नए मरीज सामने आए हैं। इनमें एक मरीज इंदौर निवासी है, जबकि दो अन्य में एक देवास और दूसरा किसी अन्य जिले का रहने वाला है। इंदौर का संक्रमित 37 वर्षीय युवक है, जिसे हल्के लक्षणों के बाद होम आइसोलेट कर दिया गया है। उसकी हालत सामान्य है और उसकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं मिली है। इसके साथ ही इंदौर में इस साल अब तक कोरोना के कुल मरीजों…
Read Moreजीवनसाथी की खुशहाली के लिए वटवृक्ष के लिए फेरे
ब्रह्मास्त्र उज्जैन आज शहर में महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु व खुशहाली के लिए बरगद वृक्ष की पूजा पूरे विधि विधान से की। वट वृक्ष की पूजा ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर एवं ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर की जाती है। महिलाएं वट (बरगद) को कुंकू, हल्दी, अक्षत व हल्दी अर्पित करके सूत के धागे के साथ वृक्ष के सात फेरे लेती हैं और अपने पति के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करती हैं। दिनभर बिना जल के उपवास रखने के बाद पूजनोपरांत ही जल व…
Read Moreजिले में बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल का झटका
तीन माह तक वहन करना पड़ेगा सुरक्षा निधि का भार इस माह से बढ़ा हुआ मिलेगा बिजली का बिल, कंपनी तीन किस्तों में वसूलेगी बढ़ी हुई खपत को ब्रह्मास्त्र उज्जैन जिले के बिजली उपभोक्ताओं को इस जून माह में बिजली का बिल झटका देने वाला है। दरअसल बिजली कंपनी इस माह से लेकर आगामी तीन माह तक अर्थात अगस्त तक सुरक्षा निधि का भार बिजली बिल में देने वाली है लिहाजा उपभोक्ताओं को न केवल जून बल्कि जुलाई और अगस्त तक अतिरिक्त भार वहन करना होगा। अब तक गर्मी में…
Read Moreप्रयागराज में सपा नेता का अश्लील वीडियो
ब्रह्मास्त्र प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक युवती साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वहीं, युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े दिख रही है। वह बेड पर सपा नेता की गोद में बैठी है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव है। वह मेजा लोहारी का रहने वाला है और साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष रह चुका है। वीडियो में सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में…
Read Moreरूस ने माना- यूक्रेन ने 5 एयरबेस पर एयरस्ट्राइक की, कहा- ड्रोन के जरिए आतंकी हमला किया, कई विमान तबाह हुए
ब्रह्मास्त्र मास्को रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को पुष्टि की कि यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में देशभर के 5 सैन्य एयरबेस को निशाना बनाया गया, जिससे कई विमानों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कितने विमान क्षतिग्रस्त हुए हैं, इसका सटीक आंकड़ा नहीं बताया है। अपने बयान में रूसी रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन पर आरोप लगाया कि उसने मुरमान्स्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रयाजान और अमूर क्षेत्रों में स्थित हवाई अड्डों पर एफपीवी (फर्स्ट पर्सन व्यू) ड्रोन से आतंकी हमला किया। मंत्रालय ने कहा कि इवानोवो, रयाजान और अमूर क्षेत्रों के…
Read Moreभोपाल में कल 6 घंटे तीन बैठकें करेंगे राहुल गांधी
कांग्रेस का नया कैम्पेन करेंगे लॉन्च ब्रह्मास्त्र भोपाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 3 जून को भोपाल आएंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की औपचारिक शुरूआत करेंगे। गुजरात के बाद अब मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस संगठन के पुनर्निर्माण के लिए यह अभियान शुरू करने जा रही है। इसके अलावा जातिगत जनगणना की पुरजोर तरीके से उठाई गई मांग के बाद केंद्र सरकार द्वारा कास्ट सेंसस कराने की घोषणा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया जाएगा। एमपी में संगठन…
Read Moreपश्चिमी-देशों में 80 साल बाद फिर वर्ल्ड वॉर का डर
नई दिल्ली। दूसरे विश्व युद्ध (1939-45) की समाप्ति को 80 साल बीत चुके हैं, लेकिन वैश्विक शांति की नींव फिर से डगमगाने लगी है। यूगोव के ताजा सर्वे के अनुसार, अमेरिका और यूरोप के लोग पांच से दस साल में तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जता रहे हैं। रूस के साथ बढ़ता तनाव, अमेरिका की विदेश नीति और परमाणु हथियारों का खतरा इस डर की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। सर्वे में शामिल 55% लोगों ने माना कि एक और वैश्विक युद्ध संभव है। वहीं, 76% का मानना…
Read More