मैजिक चालक को 16 चाकू मारने वाला कोर्ट में हुआ पेश -69 दिनों से पुलिस को थी तलाश, एक दिन की रिमांड पर पूछताछ

उज्जैन। ग्राम गंगेडी में प्रशांति कॉलेज पार्किंग के समाने 69 दिन पहले मैजिक चालक पर चाकू से 16 वार करने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश ने गुरूवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस उसे 1 दिन की रिमांड पर पूछताछ के लिये थाने लेकर आई है। चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम गंगेडी में 28 मार्च की रात मैजिक चालक जितेन्द्र पिता आंनदसिंह सिसौदिया 36 वर्ष पर थार गाड़ी से आये नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोकलाखेड़ी में रहने वाले हिस्ट्रीशिटर बदमाश ने नागूसिंह उर्फ नरेन्द्र पिता गोकुलसिंह ने चाकू से हमला…

Read More

चिंतामण-पंवासा से बदमाशों ने चुराई बाइक,रामघाट पर मिली सागर से अपहृत हुई बालिका

उज्जैन। गंगा दशहरा पर्व के साथ क्षिप्रा परिक्रमा यात्रा की पूर्व संध्या बुधवार देर शाम महाकाल सीएसपी राहुल देशमुख, थाना प्रभारी गगन बादल टीम के साथ रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे, इस दौरान घाट पर एक लड़का-लड़की बैठे दिखाई दिये। दोनों पर संदेह होते ही प्रधान आरक्षक मनीष यादव ने उनसे पूछताछ की। दोनों पुलिस को देख घबराने लगे और बरगलाने का प्रयास करने लगे। दोनों से सख्त पूछताछ शुरू की गई और माता-पिता के मोबाइल नम्बर मांगे। युवती के परिजनों से संपर्क करने पर सामने आया कि…

Read More

खुसूर-फुसूर धर्म के साथ अब कर्म का गठजोड

खुसूर-फुसूर धर्म के साथ अब कर्म का गठजोड उज्जैन पुरातन काल से ही धर्म नगरी रही है। इसके साथ ही कई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह कर्म नगरी यानिकी उद्योगों को लेकर भी प्रसिद्ध रही है। कुछ दशक पूर्व उज्जैन का कपडा एशिया में प्रसिद्ध था। उज्जैन सूती लट्ठे के लिए प्रसिद्ध रहा है। गुरूवार को एक दिवसीय आयोजन में प्रदेश के इस क्षेत्र में स्प्रिचुयल और वेलनेस को लेकर आयोजित समिट में निवेशकों ने अपना रूझान दिखाया है। करीब 2 हजार करोड के निवेश…

Read More

उज्जैन में सिंहस्थ का आगाज, अखाड़ों के साधु-संतों ने पेशवाई निकाली – गंगा दशहरे पर नीलगंगा सरोवर में लगाई डुबकी, शाम को गंगा की आरती व नृत्य 

  दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन में गुरुवार को ऐसा लगा कि सिंहस्थ 2028 का आगाज हो गया। वहीं अखाड़े, वहीं साधु-संत और पेशवाई के साथ नहान का नजारा दिखाई दिया। दरअसल गंगा दशहरा पर यह सालाना आयोजन जूना अखाड़ा और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की अगुवाई में नीलगंगा स्थित पड़ाव स्थल पर रखा गया था।   पेशवाई में रथ, घोड़े, बैंड, ढोल, कड़ाबिन के साथ नागा साधु आगे हाथों में शस्त्र व ध्वज लिए पैदल चल रहे थे। विभिन्न मार्गों से होकर पेशवाई नीलगंगा सरोवर पहुंची जहां पूजन-अर्चन के बाद संतों ने …

Read More

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आयुष पद्धति से मिल रहा ग्रामीणों को उपचार 

उज्जैन। उज्जैन में करीब दो दर्जन आयुष्मान आरोग्य मंदिर संचालित हो रहे हैं। यहां आयुष पद्धति के जरिए उपचार संबंधित सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे मरीजों को लगातार स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। आरोग्य मंदिर में योग प्रशिक्षकों के जरिए लोगों को दैनिक योगाभ्यास के करने के लिए प्ररित और प्रशिक्षित किया जा रहा है। ताकि मरीज शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहें। आरोग्य मंदिर में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी निरंतर मरीजों का इलाज और देखभाल कर रहे हैं सरकार की इस पहल से लोगों को लगातार स्वास्थ्य…

Read More

महामहाकाल में 18 घंटे अखंड नृत्य, 100 से अधिक बच्चे जुटे – भगवान को प्रसन्न करने के लिए आंगन में नृत्यांजलि

    दैनिक अवंतिका उज्जैन। गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर के आंगन में कलाकारों के द्वारा 18 घंटे की नृत्य प्रस्तुति दी गई। भगवान महाकाल को प्रसन्न करने के लिए 100 से अधिक कलाकार मंदिर में जुटे। गुरुवार की सुबह मंदिर प्रांगण में भस्मारती के बाद नृत्य आराधना शुरू हुई जो रात में शयन आरती के साथ समाप्त की गई। रसराज नृत्य संस्थान द्वारा यह अखंड नृत्य आराधना का आयोजन 37 वें वर्ष में किया गया। संस्थान की निदेशक साधना मालवीय ने बताया गुरु राज कुमुद ठोलिया के मार्गदर्शन में…

Read More

बेटे की मौत की खबर सुनकर बेसुध हो गए पिता 21 दिन में देखी बेटे की शादी और अर्थी, शिलांग में सोनम की तलाश जारी

ब्रह्मास्त्र इंदौर इंदौर के साकार नगर में रहने वाले राजा रघुवंशी का शव बुधवार शाम जैसे ही उसके घर पर पहुंचा। यहां रिश्तेदारों के साथ आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सोमवार को उसका शव शिलांग की पहाड़ियों के बीच खाई में करीब 150 फीट नीचे मिला था। लेकिन, पत्नी सोनम की अभी भी किसी तरह की जानकारी सामने नहीं लग पाई। राजा रघुवंशी के पिता अशोक को जब जानकारी लगी कि उनका बेटा इस दुनिया में नहीं रहा तो वह बेसुध हो गए। जमीन पर गिरकर दहाड़…

Read More

बड़वानी में अज्ञात जानवर ने फिर चार को बनाया शिकार, तीन मासूमों के सिर, आंख और कान को किया लहूलुहान

ब्रह्मास्त्र इंदौर बड़वानी के गांवों में अज्ञात जानवर के शिकार होने के मामले में तेजी से इजाफा हो रहा है। बुधवार को चार लोगों को जानवर ने अपना शिकार बनाया। इन सभी को रात को इंदौर के एमवाय अस्पताल लाया गया। इनमें तीन बच्चे हैं, जिनके सिर, आंख और कान जबरदस्त लहूलुहान हुए हैं। एक महिला को भी जानवर ने शिकार बनाया है। इन सभी में काफी घबराहट हैं। इन्हें स्पेशल वार्ड मे एडमिट किया गया है। पीड़ितों के मुताबिक 5 मई से जानवर का हमला जारी है और अब…

Read More

असम में बाढ़-लैंडस्लाइड से और 2 लोगों की मौत

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली देश के पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बारिश से बाढ़ और लैंडस्लाइड की स्थिति में कोई सुधार नहीं है। असम में बुधवार को बाढ़ में दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही 24 मई को मानसून आने के बाद से राज्य में अब तक 19 लोगों की जान गई है। 21 जिलों में 6.8 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। अरुणाचल प्रदेश में अब तक 12 लोगों की जान गई है, जबकि दो लोग लापता हैं। उनकी तलाश के लिए सर्च आॅपरेशन जारी है। पिछले…

Read More

आरसीबी की जीत के जश्न में 11 मौतें

सीएम सिद्धारमैया बोले- कुंभ में भी 50-60 की जान गई थी, भाजपा ने इस्तीफा मांगा ब्रह्मास्त्र बेंगलुरु पहली बार आईपीएल विजेता बनने वाली रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु का जश्न बुधवार को बड़े हादसे में बदल गया। विजेता खिलाड़ियों के स्वागत में यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जुटी भीड़ में भगदड़ मचने से 11 लोगों की मौत हो गई। 33 घायल हैं। चश्मदीदों के मुताबिक जो गिरा, उठ नहीं पाया। भीड़ के चलते एंबुलेंस भी देर से पहुंची। लोग घायलों को सड़क पर ही सीपीआर देते रहे। एबीएम मेडिकल कॉलेज के एक…

Read More