नों में यात्रियों के चोरी कर भाग निकलते थे बदमाश… बदमाशों से हिरासत में आने पर मिले 1.43 लाख के मोबाईल

उज्जैन। ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले 3 बदमाशों को आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 13 मोबाइल मिले है। तीनों काफी समय से लम्बी दूरी की टेÑनों में वारदात को अंजाम दे रहे थे। नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन मेंं 2 दिन पहले आरपीएफ टीम सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सर्चिंग कर रही थी। उसी दौरान ट्रेन में सवार एक संदेही युवक दिखाई दिया। जो आरपीएफ जवानों को देख भागने का प्रयास करने लगा। उसे चलती ट्रेन में पकड़ा गया…

Read More

कालिदास हॉस्टल में छात्र की कनपटी पर कर्मचारी ने रखी पिस्टल -विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस तक पहुंचा मामला, छात्रों ने किया प्रदर्शन

उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के कालिदास हॉस्टल में शुक्रवार सुबह छात्र के साथ कर्मचारी द्वारा मारपीट की गई और कनपटी पर पिस्टल रख जान से मारने की धमकी दी। छात्र का शोर सुनकर अन्य छात्र पहुंचे तो कर्मचारी भाग निकला। मामला विश्वविद्यालय प्रशासन और माधवनगर पुलिस तक पहुंचा है। छात्रों ने कर्मचारी पर कार्रवाई के लिये प्रदर्शन किया। विक्रम विश्वविद्यालय से बीएससी एग्रीकल्चर तृतीय वर्ष का अध्ययन बिहार का रहने वाला छात्र व्यंकटेश आलोक कर रहा है। वह कालिदास हॉस्टल के रूम नम्बर 12 में रहता है। शुक्रवार सुबह हॉस्टल कर्मचारी…

Read More

अब लार्वा एवं मच्छरों के प्रकोप का आएगा दौर,मलेरिया के रोगी आएंगे सामने डबरों में लार्वा से पनपेंगे मच्छर,विभाग लगा रोकथाम में

  उज्जैन। मानसून के साथ ही संक्रमित बिमारियों की शुरूआत होना तय है। इस दौरान लंबे समय से जमा पानी में मच्छरों के लार्वा भी पनपेंगे और मलेरिया सहित डेंगू जैसे रोगों की शुरूआत होगी। शहरी क्षेत्र में बारिश के दौर में जगह-जगह भरे पानी के डबरों में मच्छरों के लार्वा पनपने का खतरा बढ़ गया है। मानसून की शुरुआत में ही जमा हो रहा पानी मच्‍छरजनित बीमारियों को निमंत्रण दे रहा है। शहर की घनी आबादी और निचली बस्तियों में जाम पड़ी नालियों, सड़क किनारे गड्डों और खाली जगहों…

Read More

विद्यार्थियों की शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए संभव हो तो शिक्षक घर-घर जाएं जिला पंचायत सीईओं ने ली शिक्षा विभाग की क्लास

उज्जैन। शुक्रवार को जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिले में अपर संचालक शिक्षा ने शिक्षा विभाग की क्लास लगाई। शिक्षा व्यवस्था की गुणवत्ता को बेहतर बनाने एवं सत्र प्रारंभ से ही समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए यह समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस दौरान उन्होंने उपस्थितों को निर्देशित किया कि शैक्षणिक सत्र के प्रारंभ से ही विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और इसके लिए आवश्यक हो तो शिक्षक घर-घर जाकर संपर्क करें। बैठक में उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यालयों की व्यवस्थाओं और परिणाम आधारित शिक्षण…

Read More

घोषित रूप से नो व्हीकल जोन है,इतने सारे वाहन आ कहां से गए

दैनिक अवंतिका उज्जैन।  उज्जैन शहर में सैकड़ों ऐसी जगह है जो घोषित रूप से नो व्हीकल जोन है। लेकिन यहां हर समय सैकड़ों वाहन खड़े देखे जा सकते हैं। सवाल यह है कि जब नो-व्हीकल जोन है तो यहां इतने सारे वाहन आ कहां से गए। इसका जवाब जिम्मेदार तो नहीं देंगे लेकिन हम ही दे देते हैं। आपको बता दे कि जितने भी प्रमुख नोव्हीकल जोन बने हुए है वहां कोई वाहनों को रोकने वाला ही नहीं होता है। ऐसे में वाहन चालक नो-व्हीकल जोन में ही घूस जाते…

Read More

समस्या और अव्यवस्था पर किसान सडक पर उतरे तो … प्रशासन जागा और 4 दिन में निदान का आश्वासन दिया -किसान संघ ने उज्जैन-आगर रोड पर जाम की जगह पास में सांकेतिक धरना दिया

उज्जैन। ग्रामीण क्षेत्र में बढती समस्या और अव्यवस्था को लेकर शुक्रवार को महिदपुर तहसील के किसान सडक पर उतरे थे। इसके बाद प्रशासन जागा और 4 दिन में समस्या और अव्यवस्था के निदान का आश्वासन दिया है। किसानों ने उज्जैन –आगर रोड पर चक्काजाम के निर्णय को वापस लेते हुए मात्र सांकेतिक धरना दिया है। भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष भगवानसिंह बगडावत ने बताया कि पूर्वान्ह 11 बजे किसानों ने अपनी घोषणानुसार आंदोलन स्थल पर पहुंच गए थे। इस दौरान एसडीएम महिदपुर अजय हिंगे एवं महिदपुर तहसीलदार अनिरुद्ध मिश्रा, महिदपुर…

Read More

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा लेकर पुलिस की निर्णायक पहल -स्कूली वाहनों में करना होगा गाइडलाइन का पालन

उज्जैन। नवीन शिक्षा सत्र की शुरूआत होने पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरूवार को पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में कंट्रोलरूम पर समन्वय बैठक आयोजित की गई। जिसमें उच्च न्यायालय और शासन द्वारा निर्धारित स्कूल वाहनों में गाइडलाइन और दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में एएसपी नितेश भार्गव के साथ जिला शिक्षा अधिकारी, परिवहन अधिकारी के साथ जिे के प्रमुख विद्यालयों के संचालक और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में…

Read More

महाकाल पुजारी रमन त्रिवेदी का इंदौर में पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया सम्मान

उज्जैन। महाकाल मंदिर के पुजारी महर्षि पंडित रमन त्रिवेदी का इंदौर की द पार्क होटल में आयोजित कार्यक्रम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड की ट्रॉफी से पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने सम्मान किया। इस अवसर पर साइबर सेल के आईजी वरुण कपूर  इंदौर के सांसद शंकर लालवानी भी विशेष रूप से मौजूद थे। पंडित त्रिवेदी को उनके द्वारा किए गए अनेक धार्मिक, सामाजिक कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि इस मंच से पंडित त्रिवेदी के साथ ही भारत वर्ष की चुनिंदा हस्तियों…

Read More

महाकाल सवारियों में ऐसी बेरिकेटिंग  करे कि हर श्रद्धालु को सुलभ दर्शन हो – 14 जुलाई को प्रथम सवारी निकलेगी, प्रशासन की पहली बैठक

क दैनिक अवंतिका उज्जैन। श्रावण-भादौ मास में भगवान महाकाल की सवारियां निकाली जायेंगी। प्रथम सवारी 14 जुलाई को निकलेगी तो अन्तिम राजसी सवारी 18 अगस्त को निकाली जायेगी। श्रावण में चार एवं भादौ मास में दो सवारियाॅं निकलेगी। इसे लेकर महाकाल मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को पुलिस कंट्रोल रूम माधव नगर में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा की सवारी के दौरान मार्ग में ऐसी बेरिकेटिंग की जाए कि सुलभता के साथ भगवान…

Read More

महाकाल सवारी मार्ग पर अतिक्रमण पसरा आगे पाट पीछे सपाट के हाल प्रशासन के सामने आए -महाकाल के सामने ही अतिक्रमण करने से नहीं रोक पा रहे

  उज्जैन। गुरूवार को श्री महाकालेश्वर की सवारियों की तैयारियों को लेकर बैठक से सवारी मार्ग तक प्रशासन उतरा। इस दौरान सडक पर प्रशासन के सामने जो हाल आए हैं वे आगे पाट पीछे सपाट के रहे हैं। स्थिति यह रही है कि महाकाल से चौराहा तक के मार्ग पर आने वाली होटलों ने ही अस्थाई और स्थाई अतिक्रमण कर लिया है। महाकाल गेट के सामने की सडक तक नहीं बन सकी है। महाकाल की सवारी के लिए कुछ वर्ष पूर्व छोटी गलियों में जगदीश मंदिर के पास की गली…

Read More