उज्जैन। अम्बर कालोनी में रहने वाले नरेन्द्र पित द्वारिकाधीश सोनगरा 19 साल ने शनिवार-रविवार रात डेढ़ बजे नीलगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि अम्बर कालोनी में अन्नू का आर ओ प्लांट के सामने अन्नू ने उसे रोका और जुआ खेलने के रूपये मांगने लगा। मना करने पर चप्पलों से गालों पर मारा और कहा कि क्षेत्र का गुंडा हूं। हफ्ता देना पड़ेगा। वह जान बचाकर भागा तो उसने धमकी दी कि यहां से निकला तो जान से खत्म कर दूंगा। पुलिस ने नरेन्द्र की शिकायत पर अन्नू के खिलाफ…
Read MoreAuthor: Dainik Awantika
कातिलाना हमला करने वालों को भेजा जेल,छलांग लगाने वाले युवक की मौत
उज्जैन। प्रकाशनगर में शनिवार शाम को बहन के प्रेमी अशीष पिता सुभाष वासेन जाति बैरवा पर अभिषेक उर्फ भय्यू भदाले ने अपने दोस्त विकास मरमट के साथ मिलकर चाकू से कातिलाना हमला कर दिया था। नीलगंगा पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर तलाश शुरू की और 3 घंटे बाद इंदौररोड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से चाकू और खून लगे कपड़े बरामद किये गये। रविवार दोपहर दोनों को रिमांड कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। थाना प्रभारी तरूण कुरील ने…
Read Moreझालावाड हाईवे पर करणी सेना का चक्काजाम
उज्जैन। हरदा में करणी सेना कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। पूरे प्रदेश में सेना ने चक्काजाम शुरू कर दिया है। रविवार को उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे पर करणी सेना के सैकड़ो कार्यकर्ता बैठ गये। बताया जा रहा है कि करणी सेना पदाधिकारी आशीष राजपूत के साथ हीरा खरीदने के नाम पर 18 लाख की धोखाधड़ी हो गई थी। पुलिस ने विकास लोधी, मोहित वर्मा और उमेश तपानिया पर मामला दर्ज किया। मोहित का गिरफ्तार लिया था। शनिवार को पुलिस मोहित को लेकर कोर्ट में चालान…
Read Moreमामा पर भांजी ने कुल्हाड़ी से किया हमला
उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र की छोटी मायापुरी में पारिवारिक विवाद के चलते हरि पिता मोती भारती 35 पर भांजी शिवानी शर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर में चोंट लगने पर हरि भारती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि प्रापर्टी बोकर्स का काम करता हूं। बहन की बेटी ने हमला किया है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद भांजी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 188 (1) 296, 351 (3) का प्रकरण दर्जकर जांच में लिया। बताया जा रहा है रविवार को शिवानी भी…
Read Moreमहाकाल सवारी से पहले अलर्ट पर उज्जैन पुलिस पांच डेरों पर दबिश, 23 संदिग्ध हिरासत में
उज्जैन। आज सावन माह के प्रथम सोमवार पर महाकाल की पहली सवारी निकाली जायेगी। लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने पहुंचेगें। इससे पहले रविवार को पुलिस अलर्ट दिखाई दी। श्रद्धालुओं की भीड़ में वारदातों को अंजाम देने की आशंका में पांच डेरो पर दबिश दी गई और 23 संदिग्धों को हिरासत में लिया। सावन-भादौ महोत्सव में प्रति सोमवार निकलने वाली महाकाल की सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में बदमाश पहुंचते है और पर्स, मोबाइल, चेन के साथ कीमती सामान चोरी कर लेते है। इस बार बाबा…
Read Moreप्रतिबंध के बावजूद टनों पालीथीन का उपयोग साल दर साल बढ रहा प्रतिबंधित पालीथीन उपयोग -बंद नहीं हो रहा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग
उज्जैन। तीन साल पहले एक जुलाई 2022 को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद भी प्रतिबंध अब भी बेअसर सा ही है। रोजाना शहर में लगभग 5 क्विंटल अमानक पॉलीथिन का बेधडक उपयोग हो रहा है। प्रतिबंध के बाद यह अवैध व्यापार दिन दुन रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इसकी खपत बराबर बढ रही है। पर्यावरण के लिए हर तरह से घातक पालीथीन पर प्रतिबंध के बाद इसका व्यापार एक तरह से अवैध ही है। तीन साल में अवैध रूप से…
Read Moreतुलसीदास जयंती पर 31 जुलाई को स्कूलों में श्रीराम पर होंगे व्याख्यान – चयनित 3 तीन श्रेष्ठ विद्यार्थी को 10 अगस्त को पुरस्कृत करेंगे
दैनिक अवंतिका उज्जैन। तुलसीदास जी की जयंती पर 31 जुलाई को उज्जैन के स्कूलों में भगवान श्रीराम पर व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। यह अनूठा धार्मिक आयोजन रामायण केंद्र उज्जैन इकाई और श्री हरि आध्यात्मिक सनातन सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। संस्था के हरि सिंह यादव ने बताया कि रामायण केंद्र संपूर्ण भारतवर्ष में श्रीराम और रामायण के विभिन्न पात्रों के दायित्व और आज के समय में उनकी प्रासंगिकता पर एक प्रचार अभियान चला रहा है। उज्जैन में इस अभियान की जिम्मेदारी डॉ. प्रवीण जोशी को जिला…
Read Moreश्रावण में दो दिन के अंदर ही 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल में उमड़े – इस बार श्रावण में 4 सोमवार, पूरे महीने 80 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
दैनिक अवंतिका उज्जैन। श्रावण मास शुरू होते ही उज्जैन में ज्योतिर्लिंग महाकाल के दर्शन के लिए लाखों भक्त उमड़ना शुरू हो गए है। दो दिन में ही यहां 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु ने दर्शन कर लिए है। श्रावण में इस बार 4 सोमवार आएंगे। श्रावण मास 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगा। श्रावण के पहले दिन 11 जुलाई को महाकाल मंदिर में 1.26 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। वहीं दूसरे दिन 12 जुलाई को 1.29 लाख श्रद्धालु पहुंचे। तीसरे दिन 13 जुलाई रविवार को भी लाखों श्रद्धालुओं…
Read Moreश्रावण मास में महाकाल की पहली सवारी आजचांदी की पालकी में मनमहेश रूप में देंगे दर्शन – शिप्रा के रामघाट पर होगा भगवान का जलाभिषेक,
दैनिक अवंतिका उज्जैन। श्रावण मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी आज सोमवार को नगर में धूमधाम से निकलेगी। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में मनमहेश रूप में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर प्रबंध समिति ने श्राव में निकलने वाली भगवान महाकाल की प्रथम सवारी के लिए संपूर्ण तैयारी कर ली है। इस बार बाबा नई पालकी में सवार होकर निकलेंगे। इसके लिए पालकी सफाई व पालिश करने के साथ ही का इसका ट्रायल भी लिया गया। वहीं भगवान की चांदी की प्रतिमा का श्रृंगार भी कर दिया…
Read Moreउज्जैन के बगलामुखी में स्फटिक शिवलिंग का रामेश्वर रूप में श्रृंगार – श्रावण में योगी पीर रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने की आरती
दैनिक अवंतिका उज्जैन। श्रावण मास में उज्जैन के भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगलामुखी धाम मंदिर में विराजित अत्यंत दुर्लभ स्फटिक शिवलिंग का श्री रामेश्वर महादेव स्वरूप में दिव्य शृंगार किया गया। इस अवसर पर भर्तृहरि गुफा के पीठाधीश्वर योगी पीर रामनाथ जी महाराज के सानिध्य में भक्तों ने अभिषेक-पूजन व आरती कर भोग लगाया व भक्तों में प्रसाद वितरित किया। मंदिर में रामेश्वर महादेव स्वरूप के लिए आकर्षक सेतू भी बनाया गया।
Read More